Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सोनिया गांधी ने दिल्‍ली में बुलाई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, उसके बाद खड़गे हैदराबाद में करेंगे CWC की मीटिंग

Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी 5 सितंबर को दिल्‍ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक करेंगी. उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी 16 सितंबर को हैदराबाद में नवगठित CWC की बैठक बुलाई है. आखिर क्‍या है इन बैठकों की वजह, जानिए…

Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Congress Party Meeting : कांग्रेस पार्टी की अगले कुछ में दिनों बड़ी बैठकें आयोजित होने जा रही हैं. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 5 सितंबर को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि संसद के विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्‍ली में ये बैठक होगी. वहीं, उसके बाद 16 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नवगठित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई है, जो कि हैदराबाद में होगी.

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज बताया कि आगामी 17 सितंबर को सभी प्रदेशों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक भी होनी है, उसी दिन कांग्रेस नेताओं की रैली भी होगी. मंगलवार, यानी कि 5 सितंबर को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जो बैठक बुलाई है, वो बैठक मोदी सरकार द्वारा संसद में बुलाए गए विशेष सत्र से पहले होगी. बता दें कि मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर के लिए संसद में विशेष सत्र बुलाया है. इस बीच मोदी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में ‘एक देश एक चुनाव’ की संभावना तलाशने के लिए एक आठ सदस्यीय समिति गठित की है. अब कांग्रेस की कल होने वाली बैठक में इस पर रणनीति बनाए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़िए: घोसी में वोटिंग से पहले लेकर सपा ने भाजपा पर लगाया रेड-येलो कार्ड को लेकर बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से की ये मांग

दूसरी ओर दिल्‍ली में कांग्रेस की बैठक होने के बाद हैदराबाद में बड़ी बैठक नवगठित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की होगी, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लीड़ करेंगे. खड़गे ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पिछले महीने ही अपनी नई टीम का ऐलान किया था. कांग्रेस कार्यसमिति की नई टीम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सचिन पायलट को भी जगह दी. कांग्रेस की तरफ से जारी की गई नई वर्किंग कमेटी में 39 लोगों को शामिल किया गया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital