Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dawood Ibrahim: “अभी जिंदा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, जहर देने की खबरें अफवाह”, खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

Dawood Ibrahim news: दाऊद का करीबी और राइट हैंड कहे जाने वाले छोटा शकील ने भी इस बात से इनकार किया है.

dawood

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम

Dawood Ibrahim: मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मारे जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. हालांकि वह मरा है या नहीं इस बात की सच्चाई किसी को नहीं पता. पाक में सोशल मीडिया पर कल (बुधवार) से यह खबर चल रही है कि दाऊद की अस्पताल में जहर देकर हत्या कर दी गई. पाकिस्तान की एक जानमानी पत्रकार ने बताया था कि कराची मे दाऊद को भर्ती कराया गया है. हालांकि मंगलवार की जब सुबह हुई तो पाकिस्तान अखबारों ने इस बात तवज्जों नहीं दी. केवल कुछ ही अखबरों ने सोशल मीडिया के हवाले से इस खबर को छापा है.

वहीं इस बीच के भारत के पत्रकारों ने इस खबर के बारे में सच जानने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई का नहीं पता चल रहा था. इसके बाद इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से खुलासा करते हुए बताया है कि अभी दाऊद की मौत नहीं हुई है.

छोटे शकील ने दाऊद की खबरों को बताया झूठा

वहीं दाऊद का करीबी और राइट हैंड कहे जाने वाले छोटा शकील ने भी इस बात से इनकार किया है. उसने कहा कि यह खबर झूठी है. उसे कोई जहर नहीं दिया गया और अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है. एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में छोटे शकील ने कहा कि- भाई 1000 प्रतिशत फिट है. उसने ये भी बताया कि दाऊद की मौत की अफवाहें गलत मकसद से उड़ाई जाती हैं.

1993 मुंबई बम धमाके का मास्टरमाइंड है दाऊद

1993 के मुंबई के बम धमाके में दाऊद का हाथ होने की बात कही जाती है. भारत की जांच एजेंसियों को लंबे समय से उसकी तलाश है. मुंबई बम धमाके में करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं भारत के इस भगोड़े क्रिमिनल के संबंध अल कायदा और लश्कर से भी बताए जाते हैं. दावा किया जाता है कि भारत छोड़ने के बाद दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहकर दुनियाभर के देशों में घटनाओं को अंजाम देता रहा है. दाऊद इब्राहिम ने 1981 मे अपने भाई शब्बीर कास्कर की हत्या होने के बाद टारगेट किलिंग कराने लगा था. जिसमें उसने अपने भाई के हत्यारों को भी मरवा दिया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital