Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को बनाया जाए कैबिनेट मंत्री- कांग्रेस नेता ने CM शिवराज से की मांग, जानिए पूरा मामला

Congress: राकेश यादव ने पत्र में लिखा कि “राज्य सरकार 18 साल में राज्य की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई है, लेकिन ये कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों की समस्याओं का समाधान बहुत ही जल्द कर रहे हैं.”

Dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री

Madhya Pradesh: देशभर में इस समय बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. एक तरफ पंडित धीरेंद्र शास्त्री दावा करते हैं कि उनके दरबार में भक्तों की समस्याओं का समाधान होता है. वहीं प्रदीप मिश्रा ‘रुद्राक्ष बाबा’ के रूप में उभरे हैं. रुद्राक्ष लेने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ उनके पास आती है. इसी बीच इन दोनों दोनों बाबाओं के बहाने कांग्रेस पार्टी ने सीएम शिवराज सिंह की सरकार पर तंज कसा है.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने एक खुला पत्र लिखकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि प्रदेश में समस्या निवारण मंत्रालय एवं धार्मिक समस्या निवारण मंत्रालय बनाना चाहिए और पत्र में इस मंत्रालय का मंत्री प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बनाने की बात कही है.

‘राज्य की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई बीजेपी’

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव (Rakesh Singh Yadav) ने तंज कसते हुए सीएम शिवराज को पत्र लिखा है. इसमें लिखा गया है कि “राज्य सरकार 18 साल में राज्य की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई है, लेकिन ये कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों की समस्याओं का समाधान बहुत ही जल्द कर रहे हैं. इसलिए इन्हें मंत्री बनाया जाना चाहिए. जिससे लोगों की सभी परेशानी खत्म हो जाएंगी और इसके साथ ही बीजेपी सरकार की नाकामी से भी निजात मिलेगी.”

यह भी पढ़ें-  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ लखनऊ में FIR, पीएम मोदी के पिता पर की थी अभद्र टिप्पणी

https://twitter.com/_RakeshYadavINC/status/1627615663123726337?s=20

‘गरीबों तक दुकानों के माध्यम से पहुंचाएं रुद्राक्ष’

वहीं राकेश सिंह यादव ने बीजेपी सरकार से यह भी कहा कि “राशन की दुकानों के माध्यम से गरीब लोगों को साढ़े सात करोड़ रुद्राक्ष नि:शुल्क वितरित किए जाएं. जो पंडित मिश्रा द्वारा अभिमंत्रित किए गए हों. इससे गरीबों की समस्याएं दूर हो जाएंगी.” उन्होंने आगे कहा कि सीएम तत्काल पंडित प्रदीप मिश्रा कुबेरेश्वर धाम एंव पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाघेश्वर घाम को केबिनेट मंत्री बनाकर जनता को समस्याओं और युवाओं को बेरोजगारी से मुक्त करायें. सरकार की केबिनेट ने जो कार्य 18 वर्ष में नहीं किया. वह मिनटों में दोनों महारथी करते हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital