देश

Best Tourism village Dhordo: गुजरात के इस गांव को UN से मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव’ का सम्मान, PM ने कहा- एक झलक देखिए

Best Tourism village: गुजरात में कच्‍छ जिले का एक गांव ‘बेस्ट टूरिस्ट विलेज’ घोषित किया गया है. इस गांव का नाम है- धोर्डो (Dhordo). जो कच्छ के सफेद रण के किनारे स्थित है और सर्दियों में वार्षिक रण उत्सव की मेजबानी के लिए जाना जाता है. संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड टूरिज्म आर्गेनाइजेशन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने गुरुवार को इस गांव को ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव’ का सम्मान दिया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने धोर्डो की कई तस्‍वीरें शेयर कीं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर धोर्डो गांव की फोटोज को शेयर कर इसकी सुंदरता बयां की. उन्‍होंने धोर्डो के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ गांव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता पर प्रकाश डाला. पीएम मोदी ने कहा- ‘यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता को बल्कि कच्छ क्षेत्र के लोगों के समर्पण को भी रेखांकित करती है.’ उन्होंने टूरिस्टों को प्रेरित करने के लिए दूसरों को धोर्डो की यादें साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया.

2009 और 2015 के दौरे की तस्वीरें

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा- मैं 2009 और 2015 में धोर्डो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं. मैं आप सभी को धोर्डो की अपनी पिछली यात्राओं की यादें साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं. इससे अधिक लोगों को यात्रा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी.

‘सुंदरता को सेलिब्रेट करते देखकर बहुत रोमांचित हूं’

मोदी ने कहा कि कच्छ में धोर्डो को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को सेलिब्रेट करते देखकर बहुत रोमांचित हूं. यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण को भी दर्शाता है. धोर्डो चमकता रहे और पर्यटकों को आकर्षित करता रहे दुनिया भर में!

यहां तस्‍वीरों आप देख सकते हैं कि गुजरात का धोर्डो गांव कैसा है. यह कच्छ जिले में है, जो भारत का सबसे बड़ा जिला है और जहां की ज्‍यादातर भूमि नमकीन यानी खारे पानी वाली है.

यह भी पढ़िए: Har Shikhar Tiranga: भारतीय सेना के जांबाजों ने सिर्फ 10 दिन में फतह की हिमालय की ये बर्फीली चोटी, देखिए कैसे फहराया तिरंगा

देश के पर्यटन मंत्रालय ने ट्विटर पर पोस्ट में कहा, ‘यह सम्मान गांव के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है.’ यह वही गांव है, जहां लगभग 100 दिन रण उत्सव चलता है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

1 minute ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

14 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

29 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

58 minutes ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

1 hour ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

1 hour ago