Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Noida: होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा महंगा, नशा उतरने तक सड़क पर बैठाएगी पुलिस, जाने क्या है तैयारी ?

Noida Police: नोएडा पुलिस ड्रंकन ड्राइव को लेकर बेहद सतर्क रहेगी. अगर शराब के नशे में कोई गाड़ी चलाता हुआ मिल गया तो पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी.

Noida (1)

Noida: होली पर अक्सर हुड़दंग की खबरें सामने आती हैं. इसी को देखते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने खास रणनीति बनाई है. जिससे की कोई त्योहार के मौके पर कोई अनहोनी ना हो. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर के 36 जगहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई शराब या किसी और पदार्थ के नशे में अपने वाहन को तेज गति में ना चलाए.

नोएडा पुलिस ड्रंकन ड्राइव को लेकर बेहद सतर्क रहेगी. अगर शराब के नशे में कोई गाड़ी चलाता हुआ मिल गया तो पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी. इसके लिए एक खास रणनीति बनाई गई है. दरअसल जो वाहन सवार नशे की हालत में मिला तो उसको नशा उतरने तक पुलिस की निगरानी में रहेना होगा. इसको लेकर सभी थाने और चौकियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

‘कानूनी कार्रवाई की जाएग’

सहायक पुलिस आयुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि “तेज रफ्तार वाहनों को रोका जाएगा. शराब के नशे में कोई वाहन चालक अगर वहां चलाता है तो उसे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि नोएडा शहर में कुछ विशेष जगह चिह्नित किया गया हैं. वहां पर पीआरवी (PRV) लगाई जाएंगी”. मोहन अवस्थी ने आगे बताया कि “होली के पहले से ही सतर्कता बरतने की शुरुआत कर दी गई है. सभी शराब ठेकों के आसपास 8 से 10 बजे के बीच चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. कोई भी खुले में शराब न पीने पाए इस पूरा जोर दिया जा रहा है. मार्केट और सेक्टर एरिया में मार्च कराया जा रहा है.”

यह भी पढ़ें-   Bihar News: मातम में बदली होली की खुशी, बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या, गेंहू के खेत से मिला शव , जांच में जुटी पुलिस

होलिका दहन को लेकर भी बनाई रणनीति

नोएडा पुलिस ने खास व्यवस्था सिर्फ शराबियों के लिए नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी बनाई है. इसके लिए हर एक थाना क्षेत्र के हिसाब से होलिका दहन स्थल की सूची तैयार कराई गई है. पुलिस ने सोसायटियों की एओए (AOA) और आरडब्लूए (RWA) से जानकारी भी मांगी है. इसके अलावा पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि होलिका दहन के समय पास के जगहों से कोई भारी वाहन नहीं गुजरेगा. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी तैयारी की है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital