Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गृह मंत्री अमित शाह राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय आतंकवाद डेटा संलयन और विश्लेषण केंद्र का उद्घाटन करेंगे, CCMS का भी होगा शुभारंभ

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय आतंकवाद डेटा संलयन और विश्लेषण केंद्र (NTDFAC) का उद्घाटन करेंगे और आपराधिक मामला प्रबंधन प्रणाली (CCMS) का शुभारंभ करेंगे.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 30 जनवरी को दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं. वे कल यानी कि मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आतंकवाद डेटा संलयन और विश्लेषण केंद्र (NTDFAC) का उद्घाटन करेंगे.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपराधिक मामला प्रबंधन प्रणाली (CCMS) का भी शुभारंभ करेंगे. इससे पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की सराहना की. अमित शाह ने सोमवार को कहा— प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ संवाद से हमारी युवा पीढ़ी को परीक्षा के दौरान आ रही चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी.

Pariksha Pe Charcha

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से युवाओं को हो रहा फायदा

अमित शाह ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी के शब्दों ने न सिर्फ छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, बल्कि इससे उन्हें तनाव का सामना करने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शब्द शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक गाइड का काम करेंगे जो भावी पीढ़ी को पढ़ाने और उनकी बेहतर परवरिश में मददगार होगी. उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को फायदा हो रहा है.

यह भी पढ़िए: 28 देशों में यूपी के पर्यटन स्थलों को लेकर होगा इंटरनेशनल रोड शो, ‘ब्रांड यूपी’ को प्रमोट करने के लिए योगी सरकार ने दिए ये निर्देश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital