Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजधानी दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार ने 8 लोगों को कुचला, 2 की मौत

Delhi Accident: पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हादसे में घायल लोग शिवा कैंप, वसंत विहार, एकता विहार और आरके पुरम के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि दो घायलों मुन्ना और समीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Delhi Accident

तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को कुचला (फोटो ANI)

Dimple Yadav Edited by Dimple Yadav

Delhi Road Accident: राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार की वजह से बड़ा हादसा हो गया. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी (SUV) ने बुधवार को दो कार और तीन ठेलों को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह हादसा बुधवार को हुआ और वसंत विहार पुलिस थाने को शाम को साढ़े सात बजे इसके बारे में सूचना मिली.

एक अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचने पर एक महिंद्रा थार एसयूवी, दो अन्य कार और तीन ठेले क्षतिग्रस्त मिले. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि हादसा एसयूवी चालक के तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुआ. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी के अनुसार, हादसे में बच्चों समेत कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.

खंभे से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी कार

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, थार गाड़ी की चपेट में आने वाले लोग फुटपाथ और पटरी पर फल की दुकानें लगाते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मलाई मंदिर के सामने स्पीड से थार गाड़ी आई पहले वह खंभे से टकराई और फिर उसके बाद वह अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ पर फल बेच रहे रेहड़ी वालों को जोरदार टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें-   Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक के निधन पर राजनेताओं ने जताया दुख, PM मोदी ने कहा – “उनकी रचनाएं दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी”

दो घायलों ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हादसे में घायल लोग शिवा कैंप, वसंत विहार, एकता विहार और आरके पुरम के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि दो घायलों मुन्ना और समीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस उपायुक्त के अनुसार, हादसे के बाद एसयूवी का चालक फरार हो गया था, लेकिन उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ तेज गति से गाड़ी चलाने और उसकी लापरवाही से लोगों की जान जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार चालक एसयूवी के मालिक के यहां काम करता था. एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी मालिक दिल्ली से बाहर है, इसलिए वाहन की चाभी चालक के पास थी.

– भारत एक्सप्रेस (इनपुट भाषा के साथ)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital