Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM शिवराज चौहान ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान, जानें अब कितना मिलेगा

DA Hike in Madhya Pradesh: सीएम के घोषणा के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान 42% महंगाई भत्ता मिलेगा. जुलाई के महीने में कर्मचारियों के वेतन में महंगाई भत्ता जोड़ दिया जाएगा.

shivraj singh chouhan

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो फाइल)

MP Elections 2023: चुनावी साल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM shivraj singh chauhan) जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और सीएम ने प्रदेश में कई योजनाएं चलना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों की मौज आने वाली है. उन्होंने कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया है. बता दें कि सीएम ने पिछले महीने ही जून में इस बात का वादा किया था कि जल्द ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के बराबर कर दिया जाएगा. उन्होंने अपने इसी वादे को पूरा करते हुए आज इस बात का ऐलान किया है.

सीएम के घोषणा के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान 42% महंगाई भत्ता मिलेगा. जुलाई के महीने में कर्मचारियों के वेतन में महंगाई भत्ता जोड़ दिया जाएगा. जो कि अगस्त के महीने में उनके वेतन में जुड़कर आयेगा.

ऐसे मिलेगा भत्ता

साल 2023 के जनवरी महीने से जून तक का एरियर कर्मचारियों को तीन किश्तों में दिया जाएगा. वहीं छठां वेतन लेने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समान वृद्धि की जाएगी. इसके अलावा साल 2014 से 30 साल की से सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतन पहले से ही दिया जा रहा है. अब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान प्रदान करने का भी निर्णय लिया है. वहीं ऐसे कर्मचारि जिन्होंने 1 जुलाई 2023 और उसके बाद 35 साल की सेवा पूरी कर ली है. उन्हें भी चौथा समयमान वेतन दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Maharastra Cabinet Expansion: लंबे समय के बाद विभागों का हुआ बंटवारा, डिप्टी CM अजित पवार को मिला वित्त मंत्रालय, NCP को सौंपे गए ये विभाग

मध्यप्रदेश सरकार के इस फैसले से करीब साढ़े 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा. प्रदेश में नियमित कर्मचारियों की संख्या करीब 6 लाख 40 हजार है. वहीं, करीब 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं. इस तरह कुल 7 लाख 50 हजार कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का कायदा हुआ है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital