Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया को आज मिलेगी जमानत? कोर्ट में आज होगी सुनवाई, 3 अप्रैल तक बढ़ी है कस्टडी

Delhi Liquor Policy: सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 3 अप्रैल तक सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया है. इसी बीच आज उनकी जमानत याचिका पर दोपहर दो बजे सुनवाई होगी.

Manish Sisodia Arrested

मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)

Manish Sisodia Bail Hearing: दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बीते दिन (सोमवार) को कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ाकर 3 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. वहीं शराब नीति मामले में CBI के केस में सिसोदिया की आज (मंगलवार) दोपहर दो बजे सुनवाई होगी. इससे पहले कोर्ट ने उनकी रिमांड को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. बता दें कि इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue court) ने 17 मार्च को सिसोदिया की रिमांड 22 मार्च तक के लिए ईडी को दे दी थी.

बता दें मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से CBI ने 8 घंटों की लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. वहीं मार्च की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि सिसोदिया की और रिमांड की जरूरत नहीं है. अगर जरुरत पड़ी तो उनकी फिर से कस्टडी मांगी जा सकती है. इसके बाद सिसोदिया को 20 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

3 अप्रैल तक सीबीआई कस्टडी में रहेंगे सिसोदिया

मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में ईडी और सीबीआई की तरफ से शिकंजा कसा जा चुका है. दोनों ही जांच केंद्रीय एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं. फिलहाल सिसोदिया को 22 मार्च तक कस्टडी में हैं. सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 3 अप्रैल तक सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया. इसी बीच आज उनकी सुनवाई पर दोपहर दो बजे सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें-  PM मोदी पर टिप्पणी के मामले में खेड़ा के खिलाफ यूपी-असम में दर्ज FIR लखनऊ ट्रांसफर, SC ने दिया आदेश

सिसोदिया के डेटा का ईडी कर रहा विश्लेषण

सोमवार को ईडी ने जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया था कि सिसोदिया के ईमेल और मोबाइल आदि से भारी मात्रा में डेटा का भी फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है. सिसोदिया के वकील ने जांच एजेंसी की रिमांड याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि अपराध की आय के बारे में एजेंसी की ओर से कोई कानाफूसी नहीं है, जो मामले के लिए मौलिक है. वहीं ईडी के वकील ने कोर्ट को बताया कि सिसोदिया के सहायक विजय नायर इस पूरी साजिश को कोऑर्डिनेट कर रहे थे. इस घोटाले में सरकारी तंत्र और बिचैलिए समेत कई अन्य लोग शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital