Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या मध्य प्रदेश में बदलने वाला है CM? शिवराज सरकार के इस कैबिनेट मंत्री ने क्यों कहा ऐसा- कोई भी बन सकता है मुख्यमंत्री

Narottam Mishra: सीएम को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने यह दिया हो कि वह सीएम की इस दौड़ में नहीं हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि 230 विधायकों में से कोई भी सीएम बन सकता है.

नरोत्तम मिश्रा (फोटो सोशल मीडिया)

MP Election Results: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और शिवराज सरकार कैबिनेट में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब हारती है तो वह किसी पर भी सवाल उठाना शुरू कर देती है. उन्होंने कहा कि कल (3 दिसंबर) तक रुकिए, वे (कांग्रेस) EVM पर सवाल करेंगे, जैसे वे एग्जिट पोल पर सवाल कर रहे हैं. जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है. इसके अलावा उन्होंने दिग्विजय के उन पर लगाए गए ढाई सो करोड़ के घोटाले के आरोप का भी जवाब दिया.

नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को लेकर कहा कि हवाई फायर करना उनकी आदत है. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप साफ तौर पर नकार दिया. वहीं उनसे जब जांच के संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी इसका कोई विषय नहीं है. जब विषय होगा तब इसकी जांच कराई जाएगी. दिग्विजय सिंह रोज कुछ न कुछ कहते ही रहते हैं.

कोई भी विधायक हो सकता है मुख्यमंत्री

बता दें कि नरोत्तम मिश्रा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुरैना पहुंचे हुए थे. नड्डा ने यहां अपने जन्मदिन के अवसर पर पत्नी के साथ शनि मंदिर में पूजा अर्चना की. इस मौके पर पत्रकारों ने जेपी नड्डा से सवाल-जवाब करना शुरू कर दिए. इस बीच जब उनसे सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, “230 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री हो सकता है, लेकिन मैं इस दौड़ में नहीं हूं.” हालांकि उन्होंने फिर से बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी तय करेगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा.

क्या सीएम बनने जा रहे हैं नरोत्तम मिश्रा?

सीएम को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने यह दिया हो कि वह सीएम की इस दौड़ में नहीं हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि 230 विधायकों में से कोई भी सीएम बन सकता है. इसमें एक विधायक में भी हो सकता हूं. ऐसे में अब यह कयास लग रहे हैं कि क्या वो भी मध्यप्रदेश के सीएम रेस में शामिल हैं. वहीं कांग्रेस के दफ्तर पर कमलनाथ के सीएम बनने का पोस्टर लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर क्या ही चिंता करें. 20 सालों से वह पोस्टर ही तो लगा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital