Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर, फिर 12 किलोमीटर तक घसीटा, बीच सड़क पर पड़ी रही लहूलुहान लाश

Delhi New Year Accident: दिल्ली में नई साल की रात कुछ लड़के नशे में चूर थे. वो नशे की हालत में ड्राइविंग कर रहे थे. गाड़ी में 5 लोग सवार थे. तभी उनकी कार एक स्कूटी लड़की को टक्कर मार देती है और वो लड़की कार के बंपर के नीचे फंस जाती है.

Delhi News

CCTV में दिखी लड़की घसीटने वाली कार (फोटो ट्विटर)

Delhi Accident: जब दुनियाभर के लोग न्यू ईयर के जश्न में डूबे हुए थे. देश की  राजधानी दिल्ली की सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहेरा था. उसके बावजूद भी एक ऐसी खौफनाक घटना घटित हो गई. जिसने हर किसी की रूंह को कंपा दिया. राजधानी दिल्ली में न्यूी ईयर की रात सड़को पर जोर-जोर से म्यूजिक बचा रहा था. शोर शराबा था. लेकिन इस शोर शराबे में एक लड़की आवाज दब गई. वो चिल्लाती रह गई. लेकिन उसकी आवाज को किसी ने नहीं सुना.

दरअसल दिल्ली में नई साल की रात कुछ लड़के नशे में चूर थे. वो नशे की हालत में ड्राइविंग कर रहे थे. गाड़ी में 5 लोग सवार थे. तभी उनकी कार एक स्कूटी लड़की को टक्कर मार देती है और वो लड़की कार के बंपर के नीचे फंस जाती है. जिसके बाद आरोपी लड़के उस लड़की को 12 किलोमीटिर घसीटते हुए ले गए और लड़की की दर्दनाक मौत हो गई. जब इस घटना के बारे में पता चला, तब लड़की की लाश बिना कपड़ों के बेजान शरीर के साथ राजधानी की सड़क पर पड़ी हुई थी. घटना शहर के कंझावला इलाके की है.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के लिए यूपी को महज तीन दिन क्यों? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- रूट में शामिल नहीं था UP

शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया हादसा

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार लिया है. हालांकि बड़ी बात यह है कि शुरुआती जांच और आरोपियों के बयान के बाद पुलिस ने इसे एक हादसा बताया है. लड़कों ने बताया कि वो नशे की हालत में थे और यह हादसा हो गया. लड़के मुर्थल से मंगोलपुरी जा रहे थे और सुल्तानपुरी में यह एक्सीडेंट हुआ. लड़की स्कूटी से जा रही थी और कार से टकरा गई. टक्कर के बाद लड़की के शरीर को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया. इस कदर घसीटा गया कि लड़की के सभी कपड़े रोड पर घसीटने की वजह से फट गए. कंझावला इलाके में पुलिस को नग्न अवस्था में लड़की का शव मिला.

हालांकि, इस वारदात के बाद कई ऐसे वाजिब सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब मिलना जरूरी है. एक्सीडेंट की जांच में यह पाया गया कि लड़की का शव बंपर के नीचे फंसा था और शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. ऐसा कैसे हो सकता है? सड़क पर युवती की लाश नग्न असवस्था में पाई गई. लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और भी खुलासे होने की संभावनाएं हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital