Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shraddha Murder Case: ब्लो टॉर्च से श्रद्धा का चेहरा और बाल जलाया, ग्राइंडर में पीसी हड्डियां, चार्टशीट में हुए कई खुलासे

Delhi Police: आफताब अमीन पूनावाला ने अपने कबूलनामे में बताया कि श्रद्धा का कत्ल करने के तीन-चार महीने बाद उसके चेहरे और सिर के बालों को ब्लो टॉर्च से जलाकर बिगाड़ने की कोशिश की थी. ताकि उसकी पहचान किसी हाल में ना हो सके.

shraddha aaftab news

पुलिस चार्टशीट में हुए कई बड़े खुलासे

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की चार्टशीट में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. चार्टशीट में आरोपी आफताब ने अपने कबूलनामे में चौंकाने वाली बातें बतायी हैं. आफताब ने श्रद्धा के टुकड़े इतनी बुरी तरह से किए थे कि किसी की भी सुनकर रूह कांप जाए. चार्टशीट में आफताब के बयान के मुताबिक, उसने श्रद्धा के मर्डर के तीन से चार महीने बाद उसके चेहरा चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की थी. वहीं उसने यह भी खुलासा किया कि उसने लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया और कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को सड़क पर फेंका था.

आफताब अमीन पूनावाला ने अपने कबूलनामे में बताया कि श्रद्धा का कत्ल करने के तीन-चार महीने बाद उसके चेहरे और सिर के बालों को ब्लो टॉर्च से जलाकर बिगाड़ने की कोशिश की थी. ताकि उसकी पहचान किसी हाल में ना हो सके. जिसके बाद आफताब श्रद्धा के सिर, धड़ और दूसरे बचे हुए लाश के टुकड़ों को छतरपुर के जंगल में फेंक आया था.

अपने नये दोस्त से मिलने गई थी श्रद्धा

पुलिस की चार्टशीट सामने आने के बाद कत्ल का मकसद भी साफ हो गया. दरअसल श्रद्धा का एक नया दोस्त था, जिससे मिलने के लिए वह 17 मई 2022 को गुरुग्राम गई थी उस दिन वह सुबह की घर से निकली थी और रात में वापस नहीं आई थी. अगले दिन जब सुबह वो लौटकर फ्लैट पर वापस आई थी, तो उसी नए दोस्त को लेकर पहले आफताब का श्रद्धा के साथ झगड़ा हुआ था. फिर उसने श्रद्धा की पिटाई की थी और इसी दौरान गुस्से में आकर आफताब ने उसका कत्ल कर दिया था.

यह भी पढ़ें-     UP: थाने में सिपाही से मसाज करा रही थी महिला SHO, वीडिया वायरल होने पर गिरी गाज

श्रद्धा को काफी मारता था आफताब

अब इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं, लेकिन एक सबसे बड़ा पहलू टॉक्सिक रिलेशनशिप रहा है. श्रद्धा की चैट, उसके दोस्तों के बयान से ये साफ है कि आफताब, श्रद्धा को मारता था. वो उसकी तरफ हिंसक था. पिछले साल 18 मई को भी ऐसी ही एक बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई और आफताब ने श्रद्धा को जान से ही मार दिया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital