Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UPGIS 2023: टाटा-बिरला और अंबानी का यूपी में निवेश का मेगा प्लान, करेंगे इतने करोड़ का निवेश, उद्योगपतियों ने की CM योगी की तारीफ

Global Investors Summit 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से कहा “निवेश करने वाले औद्योगिक समूहों, उद्यमियों के हितों को सुरक्षित रखते हुए सरकार की नीतियों के अनुरूप हरसंभव सहायता दी जाएगी”.

UP Invester summit

उत्तर प्रदेश पर बड़े निवेश का ऐलान

Dimple Yadav Edited by Dimple Yadav

Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में 10 फरवरी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra) ने इसका उद्घाटन किया. इस दौरान वहां देश के कई दिग्गज उद्योगपति और नेता मौजूद थे. यह कार्यक्रम 12 फरवरी तक चलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब “32 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्तावों का आंकड़ा रखा तो कई उद्योगपतियों ने इसकी तारफी की. प्रदेश में निवेश लाने के लिए कई तरह की कोशिश रंग ला रही हैं. इस दौरान अंबानी और बिरला ने कहा कि यूपी आशा का केंद्र बन रहा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से कहा “निवेश करने वाले औद्योगिक समूहों, उद्यमियों के हितों को सुरक्षित रखते हुए सरकार की नीतियों के अनुरूप हरसंभव सहायता दी जाएगी. निवेश की प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए उद्यमी मित्र भी तैनात किए जाएंगे”.

राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

समित के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ ऐतिहासिक कारणों से देश-प्रदेश का उद्योग व व्यापार गर्त में जाने लगा था. इस देश ने ऐसा भी समय देखा है कि तमाम संसाधन के बाद भी लोग बिजनेस से हिचकिचाने लगे थे. छद्म समाजवाद के नाम पर उद्योग को न केवल आगे बढ़ने से रोका गया बल्कि स्थापित उद्योगों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया गया। समाज में ऐसा हीन दृष्टिकोण बन गया था जो औद्योगिक गतिविधियों को ऐसे देखता था.

यह भी पढ़ें-   Turkiye Earthquake: तुर्किये और सीरिया में मरने वालों की संख्या 24000 से अधिक, भीषण ठंड में खाना-पानी के लिए तरसे लोग

कई बड़े  बड़े उद्योगपति रहे शामिल

इसमें प्रोजेक्ट लगाने के लिए एमओयू करने वाले भीमसेन बैजनाथ ग्रुप के योगेंद्र सिंघल, जेएम आइस एंड कोल्ड स्टोरेज से देवेंद्र कुमार, टीईपी इंडिया ऑटोमेशन से नीतू शर्मा, रोमसंस ग्रुप से विकास खन्ना, त्रिलोक इंटरप्राइजेज से विशन स्वरूप शर्मा, स्लीन इंडिया बिज वेंचर, आगरा इस्पात उद्योग से हर्ष गुप्ता, पोलर स्टील से राजेश एवं पूरन सिंह शामिल रहे। इन सभी को आगरा में विभिन्न श्रेणियों में निवेश प्रस्ताव देने के लिए कमिश्नर अमित गुप्ता, डीएम नवनीत सिंह चहल ने सम्मानित किया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital