Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tata Steel Plant Blast: ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील फैक्ट्री के स्टीम पाइप में ब्लास्ट, 19 कर्मचारी घायल

Tata Steel Plant Blast: ओडिशा के ढेंकनाल जिले के मेरामुंडली में टाटा स्टील की हॉट रोल्ड कॉइल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है. जिसमें 19 कर्मचारी घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को तकरीबन दोपहर एक बजे ये हादसा हुआ है.

TATA STEEL PLANT

टाटा स्टील फैक्ट्री के स्टीम पाइप में ब्लास्ट

Edited by

​Odisha Tata Steel factory Blast: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में टाटा स्टील प्लांट में एक बड़ा हुआ है जिसके चलते स्टीम लीक होने लगी और इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, टाटा के हॉट रोल्ड कॉइल फैक्ट्री में यह भीषण धमाका हुआ है. वहीं घायलों की संख्या 19 बतायी जा रही है. इसके अलावा कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कटक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टाटा स्टील के अधिकारियों ने बताया कि, “निरीक्षण के दौरान दोपहर करीब 1 बजे फर्नेस पावर प्लांट में हादसा हुआ. हादसे में घायल हुए 19 लोगों को प्लांट के अंदर व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर आगे के इलाज के लिए कटक भेज दिया गया और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है”.

अधिकारी ने आगे बताया कि “जिला प्रशासन की एक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल का दौरा करेगी. टाटा स्टील ने कहा कि हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और अपनी आंतरिक जांच कर रहे हैं. सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम इस घटना से सीखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जैसे ही वे उपलब्ध होंगे, अधिक डिटेल का पालन किया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital