Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Police: यूपी पुलिस में होंगी भर्तियां, CM योगी बोले- प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिलेगी आयु सीमा में 3 साल की छूट

UP Police Recruitment 2023: 2023 पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे युवाओं को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है. सभी वर्गों के युवाओं को उम्र में 3 साल की छूट दे दी गई है.

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP Police Vacancy: भारत में सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती होने वाली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती-2023 से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 26 दिसंबर को ट्वीट कर कहा— “युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है.” मुख्यमंत्री का यह ऐलान पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे युवाओं को राहत देने वाला है. सभी वर्गों के युवाओं को उम्र में 3 साल की छूट दी है.

प्रक्रिया में आयु सीमा बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी गई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश सरकार की ओर से अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष को बढ़ाकर 25 वर्ष किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह को इसको लेकर निर्देश दिए हैं. भर्ती प्रक्रिया में अन्य जातियों के लिए भी छूट दी गई है, लेकिन समान वर्ग के कैंडिडेट्स को किसी भी तरह की छूट नहीं थी. अब सरकार ने कहा है कि समान वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी.

यह भी पढ़िए: DG Post के VRS ने सबको किया हैरान, पोस्टल सर्विस का सबसे बड़ा पद होता है डीजी

60244 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए बीते दिनों विज्ञापन जारी किया गया था. पुलिस भर्ती का जो नोटिफिकेशन जारी किया गया, उसमें जनरल वर्ग के लिए 24,102 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264, एससी वर्ग के लिए 12,650, एसटी वर्ग के लिए 1204 और EWS के लिए 6,024 पद तय किए गए हैं. महिलाओं को 20% आरक्षण दिया गया है. बड़ी बात यह है कि पुलिस भर्ती के लिए आवेदन 5 साल बाद मांगे गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital