Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics:”पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था…कांग्रेस के समय में आतंकी खाते थे बिरयानी…” सपा-कांग्रेस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने साधा निशाना

बलिया और फिर कुशीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम ने मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया इसी के साथ विपक्षी दलों पर जमकर हमलावर हुए और उनकी खामियां गिनाईं.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (फोटो ट्विटर)

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लगातार मोदी सरकार के 9 सालों की उपलब्धियों को जनता के बीच में पहुंचाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता और मंत्री तक कर रहे हैं. इसी क्रम में बलिया और कुशीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया. इस मौके पर उन्होंने जहां सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश बीमारू राज्य था तो वहां कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके शासन काल में तो आतंकी बिरयानी खाते थे. इस मौके पर उनके साथ गोरखपुर सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे. बता दें कि पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बलिया और कुशीनगर पहुंचने वाली थीं, लेकिन किसी वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया.

9 सालों में तेजी से बढ़ा है भारत का नाम

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कुशीनगर में जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि, इन 9 सालों में भारत का नाम तेजी से बढ़ा है. आज भारत दुनिया के सर्वाधिक चर्चित नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है. आज हर गरीब को पक्का मकान मोदी जी दे रहे हैं.” इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने गांधी जी के सपनों को कभी धरातल पर नहीं उतारा. इसी के साथ कहा कि मोदी जी ने तय किया है कि देश के हर नागरिक को शुद्ध पानी देंगे ,आज इसका काम तेजी से चल रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पर दिखने लगी एडल्ट पिक्चर, 3 घंटे बाद शहर को स्मार्ट बनाने वाले अफसरों की खुली नींद

पहले यूपी में बिजली एक हफ्ता रात और एक हफ्ता दिन में आती थी

डिप्टी सीएम आगे कहा कि पहले यूपी में बिजली एक हफ्ता रात और एक हफ्ता दिन में आती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है. हमारे पास 30 हजार मेगावाट बिजली संरक्षित है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बंद होने के कगार पर थे हमने स्कूलों का कायकल्प करके प्राथमिक शिक्षा को बचाया. आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम चल रहा है. इसी के साथ कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों को फोरलेन से जोड़ा जा रहा है.

सपा-कांग्रेस पर बोला हमला

सपा पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि, पहले यूपी को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज हम अगली कतार में खड़े हैं. मोदी जी के हाथो राम मंदिर का लोकार्पण होगा पूरी दुनिया देखेगी. इसी के साथ कहा कि कश्मीर में अलगवावादी नेता कहते थे कि 370 हटी तो खून की नदिया बहेंगी लेकिन हमने उसे भी हटाया. आज कश्मीर भारत का हिस्सा है जहां हमारा संविधान लागू है. आज दुनिया में भारत की छवि बदल चुकी है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले कि, पाकिस्तान ने हम पर हमला किया लेकिन कांग्रेस के शासन में आतंकी बिरयानी खाते थे, लेकिन जब पाकिस्तान ने हम पर हमला किया तो मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके सैकड़ों आतंकियों का सफाया किया.

 

आज विश्व में बढ़ा है भारत का सम्मान

डिप्टी सीएम ने अपना भाषण जारी रखते हुए कहा कि, दुनिया के कई देश में मोदी जी गए जहां उनका सम्मान हुआ. आज विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है. विपक्षी दल के लोग से हिसाब मांगिए कि उन्होंने क्या किया. इसी के साथ कहा कि, सपा वालों से पूछिए की राम लला का दर्शन करने जायेंगे कि नहीं. सपा के वही लोग जब निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलाई थी, सनातन धर्म के लोग कभी सपा को माफ नहीं कर सकते हैं.

15 जनवरी को खुलेगा राम मंदिर

बलिया-कुशीनगर में डिप्टी सीएम के साथ मौजूद रहे गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा कि, किसी माफिया की हिम्मत नहीं कि अब यूपी में किसी गरीब की जमीन कब्जा ले. किसी की हिम्मत नहीं की व्यापारी से पैसा मांगे. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 15 जनवरी को राम मंदिर खुलेगा. पूरे विश्व से सौ करोड़ हिंदू आयेंगे. इसी के साथ वह बोले कि, हमारी नदियों का नाम सनातनी नाम है. हिंदू एक विचारधारा है. इसी के साथ विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सब झुंड बनाकर मोदी जी को हराने आ रहे हैं. कोई लुटेरा है कोई भ्रष्टाचारी है कोई आतंकी को संरक्षण दे रहा है. ऐसे लोग मोदी जी को हराने का सपना देख रहे हैं. भारत विश्व गुरु बन रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital