Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नोएडा में चलती कार में उठी आग की लपटें, मेट्रो स्टेशन के पास ऐसे धू-धूकर जली, काबू पाने घंटेभर बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

Fire in Car Noida: कार ​हाईवे के किनारे पर खड़ी जलती रही. उसके जलते टायरों से गंदी बू आती रही..और वहीं पास से ही होकर वाहन दौड़ते रहे. राहगीरों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किए.

fire in Car Noida

यह कार हुई आग से खाक.

Noida @ प्रत्युष प्रियदर्शी : दिल्ली-एनसीआर के न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डवेलपमंट अथॉरिटी (नोएडा) एरिया में एक कार मेट्रो स्टेशन—62 के पास धू-धूकर जलती रही. यह घटना सोमवार, 15 जनवरी रात लगभग 9 बजे की है..आग लगने के घंटेभर बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने नहीं पहुंची.

घटनास्थल पर जुटे लोगों ने बताया कि रात 10 बजे तक भी पुलिस, एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड सर्विस से कोई नहीं आया. कार ​हाईवे के किनारे पर खड़ी जलती रही. एक चश्मदीद के मुताबिक, कार में शायद फायर अलार्म नहीं था. इसलिए ड्राइवर को पता नहीं चल पाया. बहरहाल, किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है.

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार कैसे जल रही थी. इससे पहले भी नोएडा में कई स्थानों पर ऐसे कार जली हैं. हालांकि, तब पुलिस समय पर पहुंच गई थी.

फोटो— वजीपुर पेट्रोल पंप यहां से पास में था. यदि कार में वहां आग लगती तो अनहोनी का खतरा था.

  • भारत एक्सप्रेस।


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital