Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Asaduddin Owaisi: “तू क्या है फिर..जिन्न हैं?”- राहुल गांधी के ‘खुद को मार डाला’ वाले बयान पर ओवैसी ने ली चुटकी

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी के ‘ठंड से डर नहीं लगता’ और ‘खुद को मार डाला है’ वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा, “यह कांग्रेसी नेता 50 साल के हैं और कह रहे हैं कि उन्हें ठंड से डर नहीं लगता”.

OWAISI

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (फोटो ट्विटर)

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी  ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने एक तरफ राहुल गांधी को जिन्न बताकर मजाक उड़ाया तो वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की लड़ाई के लिए पीएम मोदी को चुनौती दी. ओवैसी बोले- ”अगर लड़ना है तो हैदराबाद बनाम मोदी की लड़ाई कब होगी”?

ओवैसी ने आगे कहा कि, ”लड़ाई नरेंद्र मोदी बनाम हैदराबाद होनी चाहिए. यह मोदी बनाम सिकंदराबाद, मोदी बनाम आदिलाबाद, मोदी बनाम महबूबनगर, मोदी बनाम करीमनगर या मोदी बनाम तेलंगाना होना चाहिए. जब यह लड़ाई होती है, तो बीजेपी चिंतित हो जाती है. उन्होंने कहा वो (मोदी) यहां जरूर आएंगे और लैला को निशाना बनाएंगे.

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि- उनकी पार्टी पीएम मोदी से उनके मजूबत इलाकों में लड़ेगी ना कि बीजेपी के मजबूत इलाकों में, उन्होंने आगे कहा,” न तो वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और न ही उन्हें पद की इच्छा है. उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य गरीबों के अधिकारों को सुनिश्चित करना है, चाहे वे हिंदू हों, मुस्लिम हों, दलित हों या आदिवासी हों”.

ये भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, उनके ऑफिस में 2 बार आया फोन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

‘राहुल गांधी को जिन्न बताकर उड़ाया मजाक’

असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी के ‘ठंड से डर नहीं लगता’ और ‘खुद को मार डाला है’ वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा, “यह कांग्रेसी नेता 50 साल के हैं और कह रहे हैं कि उन्हें ठंड से डर नहीं लगता. वह कह रहे हैं कि उन्होंने सर्दी को मार दिया है. जो बेचारा सड़क पर सोता है वह सोचेगा कि उस नेता को क्या हो गया है. जो दावा कर रहा है उसने खुद को मार डाला है. वह दावा कर रहा है कि वह नहीं है जो वह है. तो क्या वह एक जिन्न हैं?” ओवैसी ने कहा कि जब लीडर कहते हैं कि उन्होंने खुद को मार डाला तो फिर यात्रा में कौन था.

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से उनकी ‘टी-शर्ट’ और ‘छवि’ को लेकर सवाल पूछे गए थे. जिस पर राहुल गांधी ने कहा था,” राहुल गांधी जो आपके दिमाग में हैं, उसे उन्होंने मार दिया है”.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital