Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कौन खाएगा ज्यादा मोमोज ? दोस्तों के बीच लगी थी शर्त, 25 साल के शख्स की चली गयी जान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Man Dies due to Momos: अपने जवान बेटे की मौत को लेकर पिता ने उसके दोस्तों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. पिता का कहना है कि जानबूझकर दोस्तों ने ज्यादा मोमोज खाने की शर्त लगायी और बाद में उसे जहर दे दिया गया.

bihar momos

ज्यादा मोमोज खाने से शख्स की मौत

Momo Eating Challenge: युवाओं में आजकल मोमोज खाने का ट्रेंड चल रहा है. ज्यादार लोगों के बीच में यह फेवरेट डिश बन गई है, लेकिन बिहार के गोपालगंज से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी. जहां एक 25 साल के युवक की ज्यादा मोमोज खाने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह शख्स अपने दोस्तों के साथ मोमोज खाने गया था. इस दौरान दोस्तों में मोमोज चैलेंज लग गया कि कौन ज्यादा मोमोज खाएगा. इस शर्त की वजह से युवक ने ज्यादा ही मोमोज खा लिए, जिसके बाद वह वापस अपनी दुकान पर लौटा तो उसकी तबियत बिगड़ने लगी और वह बेहोश गया. तभी उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं इस पूरे मामले के बाद मृत युवक के पिता ने इसे साजिश बताया है. उनका आरोप है कि उनके बेटे को जहर देकर मार दिया गया है. वहीं गोपालगंज पुलिस अब इस मामले की जांच जुट गई है.

युवक के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि मृतक शख्स का नाम बिपिन है और उसकी 25 साल है. अपने जवान बेटे की मौत को लेकर पिता ने उसके दोस्तों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. पिता का कहना है कि जानबूझकर दोस्तों ने ज्यादा मोमोज खाने की शर्त लगाई और फिर उसके जहर देकर मार दिया गया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: विपक्षी एकजुटता को मिली मजबूती ! बैठक में शामिल होगी आम आदमी पार्टी, अध्यादेश पर कांग्रेस का साथ मिलने पर लिया फैसला

क्या है पूरा मामला ?

बिपिन पासवान एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था. वह रोज की तरह अपनी दुकान पर पहुंचा था इस दौरान उसने अपने दोस्तों के साथ मोमोज खाने का चैलेंज लगा लिया. इसी शर्त में बिपिना ज्यादा मोमोज खा लिए और उसकी मौत हो गयी. वहीं जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों का भी यही मानना है कि उसकी मौत ज्यादा मोमोज खाने की वजह से हो सकता है. डॉ. के मुताबिक, मोमोज को ठीक से चबाकर न खाना भी खतरनाक होता है. क्योंकि जल्दबाजी में हम उसको चब नहीं पाते और वह गले में फंस जाता है, जिसकी वजह से मौत भी हो सकती है. वहीं पुसिल इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने असली वजह पता चलेगी और जांच आगे बढ़ेगी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital