Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 28 अक्टूबर से न्यायिक अधिकारियों की वरिष्ठता और करियर प्रगति के मामलों की सुनवाई शुरू करेगी.

दिल्ली हाई कोर्ट नवंबर में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की जमानत चुनौती पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने ईडी को अंतिम मौका दिया है, जबकि केजरीवाल के वकील ने लगातार सुनवाई टालने का विरोध किया.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से पूछा कि पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए हैं? अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी.

दिल्ली दंगे के आरोपी और JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम ने कड़कड़डुमा कोर्ट से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले ली है.

कांग्रेस नेता केवाई नानजे गौड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा मलूर विधानसभा चुनाव रद्द करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाते हुए कहा कि बिना कोर्ट की अनुमति पुनर्मतगणना परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा विवाद फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. 11 नवंबर को होने वाली सुनवाई में एनजीओ एडीआर और कांग्रेस नेता जया ठाकुर की याचिकाएं सुनी जाएंगी.

राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि अग्रिम जमानत के दौरान राव ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को नष्ट किया है. एससी मेहता ने जांच में सहयोग नही करने का भी आरोप लगाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकवादी हमलों के मामले में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया है. नेहा राठौड़ पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज है.

केरल के मुल्लापेरियारबांध की जगह नए बांध के निर्माण के लिए दिशा निर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार, केरल सरकार, तमिलनाडु सरकार और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि उसके पास पीएफआई की उस याचिका पर सुनवाई करने का अधिकार है, जिसमें यूएपीए ट्रिब्यूनल द्वारा संगठन पर लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध को बरकरार रखने के आदेश की चुनौती दी गई है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital