दिल्ली हाईकोर्ट ने रोहिणी बार एसोसिएशन चुनाव याचिका पर सुनवाई का दिया आदेश, पढ़ें पूरा मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने रोहिणी बार एसोसिएशन के चुनावों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले को इलेक्शन ट्रिब्यूनल को सौंप दिया है. कोर्ट ने चुनाव रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं.
जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2019 जामिया हिंसा मामले में आरोप तय करने के खिलाफ शरजील इमाम की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया. निचली अदालत ने शरजील को हिंसा भड़काने का मुख्य साजिशकर्ता बताया था.
दिल्ली हाईकोर्ट ने मेधा पाटकर की याचिका पर उपराज्यपाल ऑफिस को जारी किया नोटिस
मेधा पाटकर ने साकेत कोर्ट द्वारा नए गवाह को पेश करने की अनुमति न देने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की. हाई कोर्ट ने उपराज्यपाल ऑफिस को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा.
दिल्ली हाई कोर्ट ने राशिद इंजीनियर की अर्जी पर जल्द सुनवाई से किया इनकार, संसद सत्र में भाग लेने की शर्तें हटाने की मांग
दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की जल्द सुनवाई की अर्जी खारिज कर दी. राशिद ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए लगाए गए वित्तीय शर्तों को हटाने की मांग की थी.
ऑनलाइन सुनवाई के दौरान वादी ने जज के सामने पी सिगरेट, फिर कोर्ट ने दिया ये आदेश
तीस हजारी कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई के दौरान वादी सुशील कुमार न्यायाधीश के सामने ही सिगरेट पीने लगा, जिससे नाराज कोर्ट ने उसे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया.
AI के बढ़ते उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, वकीलों से कानूनी योग्यता पर भरोसा रखने की अपील
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने युवा वकीलों को याचिका मसौदा तैयार करने में AI और कॉपी-पेस्ट प्रवृत्ति से सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि तकनीक मददगार हो सकती है, लेकिन यह कानूनी योग्यता, बौद्धिक परिश्रम और मानवीय अंतर्ज्ञान की जगह नहीं ले सकती.
संविधान के 75 साल पूरे होने पर बोले जस्टिस अभय ओका – ‘असंवैधानिक विरोध पूरी तरह प्रतिबंधित’
जस्टिस अभय ओका ने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में वकीलों की हड़ताल और असंवैधानिक विरोध पर चिंता जताई. उन्होंने लंबित मुकदमों, जजों की कमी और वैवाहिक विवादों पर भी टिप्पणी की.
हनी सिंह के एलबम ‘मैनियाक’ पर जनहित याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी उचित कानूनी रास्ता अपनाने की सलाह
दिल्ली हाईकोर्ट ने गायक हनी सिंह के एलबम 'मैनियाक' के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. अदालत ने याचिकाकर्ता को उचित कानूनी रास्ता अपनाने की सलाह दी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के आरोपी की जमानत याचिका पर मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के आरोपी मनोरंजन डी. की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 24 जुलाई तय की है.
टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद बारामुला से सांसद राशिद इंजीनियर को दिल्ली हाई कोर्ट राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर को 26 मार्च से 4 अप्रैल तक संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति दी, लेकिन मोबाइल और मीडिया से बातचीत पर रोक लगाई.







