Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Asia Cup 2023: जीत की गारंटी है ये बल्लेबाज, सामने हो पाकिस्तान तो बन जाता है तूफान

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ आग उगलता है विराट का बल्ला…

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli, Asia Cup 2023: विराट कोहली. ये नाम टीम इंडिया के लिए बेहद खास है. हालांकि, बीते कुछ साल इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए उतने अच्छे नहीं रहे हैं. मगर, पिछले साल एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में ‘किंग’ ने फॉर्म में वापसी की. एक बार फिर उनके बल्ले से शतकीय पारी तेजी से निकली. पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ वो मुकाबला तो हर किसी को याद होगा जिसमें विराट ने दो छक्के जड़ पूरे पाकिस्तान को हिला डाला था. विराट एक मैच विनर के साथ-साथ टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज है. चाहे बात इस साल खेले जाने वाले एशिया कप की हो या वर्ल्ड कप टीम इंडिया के लिए ‘X-FACTOR’ यही बल्लेबाज होगा.

जीत की गारंटी है ये बल्लेबाज

विराट कोहली को चेज मशीन भी कहा जाता है. जब तक ये बल्लेबाज क्रिज पर रहता है तब तक जीत की गारंटी रहती है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विराट जरूर फ्लॉप हुए है, मगर लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में बीते कुछ समय इस बल्लेबाज के लिए शानदार रहे हैं. उम्मीद यही की जा रही है कि विराट एक बार फिर बड़े मौको पर टीम को जीत दिलाने वाली पारी खेले.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: सीएसके स्टार को मिली टीम इंडिया की कमान, वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा को मिलेगा आराम?

सामने हो पाकिस्तान तो बन जाता है तूफान

अगर टीम इंडिया में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे खतरनाक बल्लेबाज है तो वो विराट कोहली हैं. विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ कई मैच विनिंग पारी खेली है. जब भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होता है तो विराट एक खतरनाक लय में रहते हैं. वनडे मुकाबलों में भी पाकिस्तान के खिलाफ ही विराट का बेस्ट स्कोर 183 रन निकला है. वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखकर एशिया कप में हिस्सा लेने वाली टीमें इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करेगी क्योंकि इस बार एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. विराट कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ आग उगलता है. ये बात तो हर कोई जानता है लेकिन इस बार ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि हर विरोधी टीम के खिलाफ टीम इंडिया के इस रन मशीन को धमाल करना होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital