Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Team India: वेंकटेश प्रसाद ने फिर साधा KL Rahul पर निशाना, बोले- अब परफॉर्म नहीं किया तो…

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अपने खराब फॉर्म के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं. लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट का उनपर भरोसा कायम है.

KL Rahul

Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter

Venkatesh Prasad on KL Rahul: वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल की फॉर्म पर पहले भी कई बार सवाल उठाए हैं. लेकिन एक बार फिर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने सोमवार को आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल पर जमकर निशाना साधा. रोहित शर्मा एंड कंपनी ने रविवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दूसरे मैच में बेशक जीत दर्ज कर ली है. मगर प्रसाद अब भी टीम मैनेजमेंट के फैसले से खुश नहीं दिखे. प्रसाद ने बार-बार फ्लॉप हो रहे टीम इंडिया के इस सलामी बल्लेबाज पर निशाना साधा है. इस दिग्गज पूर्व खिलाड़ी ने एक के बाद एक कई ट्टीट किए और आंकड़े शेयर करते हुए कई बल्लेबाजों के नाम लिए, जो मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं.

केएल राहुल पर फिर बरसे वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि केएल राहुल को काउंटी क्रिकेट खेलकर आना चाहिए. उन्होंने रहाणे और मयंक अग्रवाल का जिक्र करते हुए भी अपनी बात रखी और कई ट्टीट शेयर किए.

ये भी पढ़ें: इस दिन MS Dhoni खेलेंगे अपना आखिरी IPL मैच, सामने आई तारीख! होगा ऐतिहासिक करियर का अंत

वेंकटेश ने आखिर में कहा, “लेकिन केएल राहुल को शेष 2 टेस्ट मैचों के लिए बरकरार रखा गया है. अगर केएल राहुल प्लेइंग-11 में चुने जाते हैं, तो इंदौर टेस्ट उनके लिए फॉर्म में वापस आने और मेरे जैसे आलोचकों को चुप कराने का सबसे अच्छा मौका है.”

भारतीय टीम पर बोझ बना ये बल्लेबाज!

टीम इंडिया में शुरुआती क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल का खराब प्रदर्शन जारी है. राहुल टेस्ट क्रिकेट की पिछली 11 पारियों में सिर्फ 103 रन ही बना पाए है. हैरान कर देनेवाली बात तो यह है कि इस पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 23 ही रहा है. यह आंकड़े बताते है कि राहुल टीम इंडिया के लिए बोझ बनते है.

राहुल ने 2022 से खेले गए टेस्ट मैचों में 50, 8, 12, 10, 22, 23, 10, 2, 20 और 17 रन बनाए हैं और उन पर रन बनाने का दबाव बढ़ रहा है. उनके पास खुद को साबित करने के लिए एक और पारी है. दूसरी पारी में विफल रहने पर राहुल को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के सबसे बड़े दावेदार हैं. क्योंकि इन्फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह टीम में राहुल को शामिल करने का फैसला गलत साबित होता दिखाई दे रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital