Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: धोनी ने रायुडू-जडेजा को दे दी ट्रॉफी, जीत के जश्न का वीडियो देख हर कोई हैरान

IPL 2023: अंबाती रायुडू और रविंद्र जडेजा ने साथ मिलकर आईपीएल 2023 की ट्रॉफी उठाई.

Chennai Super Kings

Photo- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/ Twitter

WATCH Incredible MS Dhoni gesture: उम्मीद के मुताबिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरे फाइनल के दौरान स्पॉटलाइट एमएस धोनी पर थी. चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ पांच विकेट से मैच जीतकर रिकॉर्ड पांचवां आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया.  पूरे सीज़न में चेन्नई के पास कई हीरे थे, लेकिन अंतिम दिन रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और टीम की जीत की कहानी लिखी. यह पूरी टीम के लिए एक इमोशनल पल था. वहीं अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे अंबाती रायुडू के लिए भावनात्मक पल था. जिन्होंने खेल शुरू होने से पहले संन्यास की घोषणा की.

अंबाती रायुडू-जडेजा ने कलेक्ट की ट्रॉफी

आईपीएल फाइनल के प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान जब ट्रॉफी लेने की बारी आई तो एमएस धोनी ने अंबाती रायुडू और रविंद्र जडेजा को स्टेज पर बुलाया. रायुडू बीच में खड़े थे. उन्हें बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बन्नी और सचिव जय शाह ने ट्रॉफी थमाई. इसके बाद पूरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम स्टेज पर आई और जोरदार जश्न बनाया.

ये भी पढ़ें: VIDEO: छक्का, चौका और CSK का ‘पंजा’, रो पड़े फैंस… धोनी ने जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जश्न, देखें फाइनल मैच के बेस्ट-5 मोमेंट्स

माही ने फिर जीता फैंस का दिल

चेन्नई सुपर किंग्स ने जब अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता, तो उसके बाद कप्तान एमएस धोनी को पीछे खड़े देखा गया, जबकि उनके साथी टीममेट्स ट्रॉफी के साथ जश्न मना रहे थे. पिछले कुछ सालों में फैंस ने इस तरह के सीन कई बार देखे हैं, जहां धोनी को पीछे खड़े देखा गया जबकि बाकी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे.

ट्रॉफी लेने के दौरान धोनी ने अंबाती रायडू और जडेजा को बुलाया. फिर उन तीनों बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह के साथ एक साथ खड़े नजर आए. धोनी की सादगी पर फैन्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, यह तस्वीर एमएस धोनी को परिभाषित करती है. एक अन्य ट्वीट में लिखा था, द मेंटॉर इन द बैकग्राउंड.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital