Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

delhi government

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 28 जनवरी को अपना फैसला सुनाने का निर्णय लिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने नाथू कॉलोनी चौक के पास स्थित एक दशक पुराने फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी और डीटीटीडीसी को तीन महीने का समय दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और भाजपा विधायकों की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, जिसमें दिल्ली सरकार और विधानसभा अध्यक्ष से कैग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने के लिए विशेष बैठक बुलाने का निर्देश देने की मांग की गई थी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी, जिसमें आरोप था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनके परिवार के सदस्य सरकार द्वारा आवंटित बंगले में रह रहे हैं.

पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद कोर्ट से उन्हें राहत मिली है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार और यूपीएससी को नोटिस जारी किया है.

कोर्ट ने 15 जनवरी को मामले की अगली सुनवाई तय की और स्पीकर को विशेष सत्र बुलाने के निर्देश देने पर विचार किया. रिपोर्ट में अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास रिनोवेशन और शराब नीति से जुड़े विवादों का उल्लेख है.

Women's Reservation: दिल्ली सरकार में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुद्दा मुख्य चुनाव अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट को भेजा गया है.

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और अन्य बीजेपी विधायकों की ओर से दायर याचिका का दिल्ली सरकार के आश्वासन के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने निपटारा कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 12 सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश न करने के मामले में दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है. बीजेपी नेताओं की याचिका पर अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी.

दिल्ली में रहने वाले 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग वाली बीजेपी नेताओं की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 28 नवंबर को सुनवाई करेगा.