Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट 16 अप्रैल को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश जारी किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के मामले पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रताड़ना के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 100 साल पुराने दिल्ली रेस क्लब और इंडियन पोलो एसोसिएशन को बेदखल करने के नोटिस पर रोक लगा दी है. जस्टिस मिनी पुष्कर्ना ने केंद्र से कहा कि बिना सही कानूनी प्रक्रिया के कब्जा नहीं लिया जा सकता.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक नाबालिग के अपहरण और रेप के आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को सही ठहराया है. कोर्ट ने कहा कि पॉक्सो एक्ट में उम्र ही सबसे अहम है और इसके लिए कुंडली या टीकाकरण कार्ड को आधार नहीं बनाया जा सकता.

मलयालम सिनेमा के मशहूर फिल्म अभिनेता मोहनलाल द्वारा व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट अंतरिम आदेश पारित करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीसीपीए को निर्देश दिया है कि फेसबुक मार्केटप्लेस पर वॉकी-टॉकी की अनाधिकृत बिक्री के मामले में मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के खिलाफ बिना सुनवाई का मौका दिए कोई कठोर कार्रवाई न करें.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सिविल सेवा परीक्षा में बौद्धिक अक्षमता, मानसिक रूप से बीमार और अन्य दिव्यांग उम्मीदवारों को आरक्षण से बाहर रखने के खिलाफ याचिका पर केंद्र सरकार और यूपीएससी को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. जस्टिस मनोज जैन की बेंच ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में संयुक्त बैठक कर ठोस सुरक्षा उपाय तय करने के निर्देश दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने समीर वानखेड़े को चार्जशीट पर जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने कहा कि वानखेड़े को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए.