Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Election Commission

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र के मतदाता और डुप्लीकेट एंट्री मिलने का मामला सामने आया है.

INDIA bloc Ramlila Maidan Rally November 1: वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDI Alliance एकजुट होगा. राहुल गांधी की अगुवाई में महारैली होगी.

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद भी डुप्लीकेट वोटर्स का मामला गर्मा गया है. सपा की शिकायतों और सोशल मीडिया के दावों पर चुनाव आयोग ने अपनी तकनीकी खामी स्वीकार की है.

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का ऐलान किया है. 12 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आएगी और 4 जनवरी 2027 को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3 अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं. राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने भी सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है.

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्याओं का समाधान किया गया है. छूटे हुए योग्य मतदाताओं के लिए 18 और 25 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे.

OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की. मुलाकात के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने वोट चोरी के आरोपों का खंडन नहीं किया और उनसे इसके पुख्ता सबूत मांगे हैं, जिन्हें विपक्ष जल्द ही सौंपेगा.

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब खुद युवा ही सवाल उठाने लगे हैं? जानिए कनॉट प्लेस में डीयू छात्रों ने समोसे वाले नारे और नुक्कड़ नाटक से कांग्रेस पर कौन सा ऐसा तंज कसा, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है. पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने मार्च निकाला, जबकि लखनऊ और तेलंगाना में भी प्रदर्शन हुए.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन अब निरंतरता में होंगे, क्योंकि लोकतंत्र के लिए यह बेहद मुश्किल समय है.