Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rouse Avenue Court

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा की शिकायत पर दर्ज आरोप पत्र की प्रति सौंपने का निर्देश दिया है.

AgustaWestland Case: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के जेल में बिताए 6 साल के आचरण पर तिहाड़ जेल के डीजी से रिपोर्ट तलब की है. कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को करेगा.

AgustaWestland VVIP scam: राउज एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के कथित बिचौलिए और ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन करने दिया जाए.

भाजपा सांसद का आरोप है कि भाजपा विधायक ने 24 अप्रैल 2024 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जल जीवन मिशन घोटाले में बिष्ट की संलिप्तता का झूठा बयान दिया था.

आचार संहिता उल्लंघन मामले में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा को बड़ा झटका लगा है. सत्र अदालत ने उनकी पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी, जिससे मजिस्ट्रेट अदालत का समन बरकरार रहा.

आप नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ रिव्यू याचिका दायर की है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राऊज एवेन्यू कोर्ट के लिए अलग वेबसाइट बनाने की याचिका पर तीस हजारी न्यायालयों के जिला न्यायाधीश, विधि और न्याय मंत्रालय एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से जवाब मांगा है.अदालत की मौजूदा वेबसाइट से वकीलों और वादियों को जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है.अगली सुनवाई 14 अप्रैल को होगी.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 26 मार्च को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि याचिका की सुनवाई करेगी. जैन ने करनैल सिंह पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने और छवि खराब करने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा पूर्व सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 12 मार्च को सुनवाई करेगा. दीक्षित ने आरोप लगाया कि आप नेताओं ने भाजपा से करोड़ों रुपये लेने के झूठे आरोप लगाए थे.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने उन्हें सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे की हत्या के मामले में दोषी ठहराया.