Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rouse Avenue Court

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा दायर मानहानि शिकायत पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी करने से इनकार कर दिया.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत के मामले में बिल्डिंग के तीन फ्लोर मालिकों को लौटाने का निर्देश दिया. सीबीआई के पास पूरे भवन को सील करने का अधिकार नहीं है.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बीजेपी नेता सूरजभान चौहान की अपील खारिज कर दी, जिससे आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज को मानहानि के मामले में राहत मिली

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक सोमनाथ भारती पर 2014 में अफ्रीकी महिलाओं के साथ बदसलूकी, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप हैं. निचली अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय किए हैं, जबकि अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 16 अप्रैल को फैसला सुनाएगा.

AAP नेता नरेश बलियान से जुड़े मकोका मामले में गिरफ्तार ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा. पुलिस का आरोप है कि वह नंदू गैंग ऑपरेट कर रहा था.

दिल्ली हाईकोर्ट ने नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनबीडीए) चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयुक्त, पर्यवेक्षक और पीठासीन अधिकारी को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की पुनर्विचार याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जैन ने स्वराज के टीवी इंटरव्यू में दिए गए कथित मानहानिकारक बयान को चुनौती दी है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने साइबर धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में आरोपी लक्ष्य विज को पांच लाख के मुचलके पर जमानत दी. अदालत ने हिरासत की अवधि, मेडिकल स्थिति और मामले की प्रारंभिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया.

2020 में आपत्तिजनक बयान और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट 8 अप्रैल को कपिल मिश्रा के खिलाफ चार्ज पर बहस करेगा. कोर्ट ने डीसीपी को विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया, और 19 मई को अगली सुनवाई तय की. यह मामला आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है.