Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट से नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन से जुड़े एक छात्र आकृति चौधरी को एनएसए के तहत हिरासत में लिए जाने के मामले में गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम को बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन से जुड़े मामले में छात्रा आकृति चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिए जाने के मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े 2023 के कानून पर विभाजित फैसला सुनाया है. मामले को पांच जजों की संविधान पीठ के पास भेजने की सिफारिश की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और 10 गुना तक के मुनाफे पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने इसे मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती करार दिया है. अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. मार्च 2025 में सरकारी आवास पर कैश मिलने का मामला है.

सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधारों से जुड़े हलफनामे को वेबसाइट पर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है. मिंटो रोड परिसर में CISF सुरक्षा और विशेषज्ञ टीमों का गठन किया गया है.

दिल्ली की मतदाता सूची से 47 लाख नाम हटाने और 33 लाख लोगों को नोटिस भेजे जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. सीजेआई ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और जायज मतदाता का नाम न हटाने का निर्देश दिया है.

Supreme Court Case: ओडिशा में डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता और एमिकस क्यूरी ने आरोप लगाया कि प्रकाश सिंह मामले में शीर्ष अदालत के दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर पात्रता सूची में फेरबदल की कोशिश की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी जल विवाद मामले में 70 टीएमसी पानी के पुनः आवंटन की मांग वाली सोसाइटी की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि दो राज्यों के विवाद में ऐसी याचिकाओं का अंत नहीं है.

Supreme Court: SC ने 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान के समान कानूनी संरक्षण देने वाले कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट इस बात पर विचार कर रहा है कि 'वंदे मातरम' नहीं गाने या इसके गायन में व्यवधान डालने पर दंडात्मक कार्रवाई किस हद तक लागू हो सकता है.