Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट वैवाहिक बलात्कार (Marital Rape) को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर अगले महीने अंतिम सुनवाई करेगा.

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षय त्रिपाठी को जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिले नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है. कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम को नोटिस जारी कर जवाब मांगने के निर्देश दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे जमीन और अतिक्रमण से जुड़े मामले पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है. रेलवे ट्रैक पर गौला नदी का पानी आने का हवाला दिया गया है, जबकि सरकार ने 40 हेक्टेयर भूमि पुनर्वास के लिए चिन्हित की है.

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के तीन सदस्यों दो न्यायिक अधिकारियों और एक विशेषज्ञ सदस्य का कार्यकाल नए सदस्यों की नियुक्ति होने तक बढ़ाने का निर्देश दिया है.

RAJPAL YADAV SUPREME COURT HEARING: चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा 10 सितंबर तक सरेंडर करने के आदेश के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शीर्ष अदालत ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी करते हुए अभिनेता को कल तक ₹5 करोड़ रजिस्ट्री में जमा कराने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशन से जुड़े बैंक फ्रॉड और वित्तीय मामलों को विभिन्न हाई कोर्ट्स से दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई टाल दी.

सुप्रीम कोर्ट दारा सिंह की रिहाई की मांग वाली याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई करेगा. दारा सिंह ने करीब 26 साल जेल में बिताने के आधार पर सजा में माफी देकर रिहाई की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले में एनएसए के तहत हिरासत में लिए गए मुल्ला अफरोज की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में एमिकस क्यूरी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 10 सितंबर को सुनवाई करेगा. सुनवाई के दौरान जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने बिल्डिंग बायलॉज के बड़े पैमाने पर उल्लंघन पर गंभीर चिंता जताई.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अडानी ग्रुप के कोयला ब्लॉक से जुड़े पर्यावरण मंजूरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नई याचिका खारिज कर दी.