Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2007 के पेट्रोलियम फ्यूचर्स ट्रेडिंग मामले में सेबी के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज से 447.37 करोड़ रुपये वापस करने को कहा गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार से 2 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उपायों की जानकारी मांगी.

पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति देने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाई कोर्ट्स में फैसले सुनाने में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अब सुरक्षित रखे गए फैसले अधिकतम 3 महीने में सुनाने होंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामलों में एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि केवल रिश्वत की रकम बरामद होने भर से किसी सरकारी अधिकारी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. पीठ ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोष सिद्ध करने के लिए रिश्वत मांगने का स्पष्ट सबूत होना अनिवार्य है.

सुप्रीम कोर्ट ने कथित पॉक्सो मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी है.

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका दायर की गई है. जानिए ASI सर्वे और क्या है पूरा विवाद.

राजस्थान में 93 बजरी खनन लीजों को रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है.

भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी केंद्रीय एक्साइज विभाग के अधिकारियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत के खिलाफ यूपी सरकार की अपील को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. यह रिश्वत मामला 1995 का है.

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% जीएसटी लगाने के फैसले को बरकरार रखते हुए संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है.