सुप्रीम कोर्ट से अमेजन को बड़ी राहत: फ्यूचर डील सस्पेंड करने का आदेश और 202 करोड़ का जुर्माना रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को बड़ी राहत देते हुए सीसीआई (CCI) द्वारा लगाए गए 202 करोड़ रुपये के जुर्माने और फ्यूचर ग्रुप डील सस्पेंड करने के आदेश को रद्द कर दिया है.
ट्रांसजेंडर संशोधन कानून: अलग-अलग हाई कोर्ट से मामले SC ट्रांसफर करने की उठी मांग, CJI ने दिया जल्द सुनवाई का भरोसा
सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर संशोधन कानून को लेकर देश भर के हाई कोर्ट्स में लंबित याचिकाओं को ट्रांसफर करने की मांग पर जल्द सुनवाई हो सकती है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने CJI से इसकी अपील की है.
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखी SIR की संवैधानिक वैधता, चुनाव आयोग से कहा- ‘गृह मंत्रालय को भेजें संदिग्धों के नाम’
सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कहा है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची के लिए नागरिकता की सीमित जांच कर सकता है, लेकिन अंतिम निर्धारण केंद्र सरकार (गृह मंत्रालय) ही करेगी.
वृंदावन बांके बिहारी मंदिर: सुप्रीम कोर्ट ने भीड़ प्रबंधन को लेकर जताई चिंता, जानें न्यायमूर्ति बागची ने क्या कुछ कहा
Banke Bihari Temple case update: बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन और गोस्वामी समिति विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आधुनिक व्यवस्थाओं और समय सीमा तय करने की जरूरत बताई. CJI ने कहा कि पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को जारी रखा जा सकता है, लेकिन उनका दुरुपयोग और लोगों का शोषण नहीं होना चाहिए.
कर्नाटक में विधायकों को कैबिनेट रैंक का विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं की सुनवाई, जानें क्या है अनुच्छेद 164 (1A) का उल्लंघन
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में 42 विधायकों और एमएलसी (MLC) को कैबिनेट रैंक दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की सलाह दी है.
‘आपको एक दिन पहले याद आया…’, गो-वध निषेध कानून लागू करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने बकरीद से पहले गो-वध पर पूर्ण प्रतिबंध से संबंधित कानून को सख्ती से लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. सीजेआई ने कहा कि इसमें कोई अर्जेंसी नहीं है.
पंजाब निकाय चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त फटकार, बैलेट पेपर के खिलाफ याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता रुचिरा गर्ग को चुनाव से ठीक एक दिन पहले अदालत आने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इस चरण में पूरी चुनाव प्रक्रिया को बाधित नहीं किया जा सकता.
आवारा कुत्तों पर नई याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, NGO से कहा- हाई कोर्ट जाएं
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़ी नई याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता (NGO) को हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने देश में लगातार बढ़ रहे डॉग बाइट के मामलों पर चिंता जाहिर की है.
‘इसे इतनी भावुकता से मत लें’, कॉकरोच जनता पार्टी मामले में जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा कि इसे इतनी भावुकता से न लें.
नीट यूजी मामला: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, 29 मई को अगली सुनवाई
नीट यूजी 2026 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए एनटीए और सीबीआई से जवाब मांगा है. वहीं, NTA ने पेपर लीक की सीबीआई जांच और परीक्षा दोबारा (Re-Exam) कराने का ऐलान किया है.





