Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा परिणाम रोकने पर सुप्रीम कोर्ट 22 जून को सुनवाई करेगा. केंद्र ने कहा- 22 जून तक कमियां दूर कर लेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की याचिका को खारिज कर दिया है. मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज 2016 के मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाहों को बुलाने की अनुमति मांगी थी.

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि सड़क किनारे खड़ी ऑटो-रिक्शा पर पेड़ की शाखा गिरने से हुई चोट को मोटर वाहन दुर्घटना नहीं माना जा सकता, क्योंकि दुर्घटना और वाहन के उपयोग के बीच प्रत्यक्ष संबंध नहीं था.

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद के आचरण पर तल्ख टिप्पणी करते हुए आदेश की प्रति डीओपीटी (DoPT) को भेजने का निर्देश दिया गया था.

200 करोड़ के रंगदारी मामले में आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने खुद को अलग कर लिया है, जिसके बाद अब 24 जून को नई बेंच इस पर विचार करेगी.

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट 12 जून को सुनवाई करेगा. हालांकि, कोर्ट ने आज घोषित होने वाले चुनावी नतीजों पर रोक लगाने से साफ मना कर दिया है.

Supreme Court on Homemaker: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सड़क दुर्घटना या अन्य हादसों में गृहिणी की मृत्यु होने पर मुआवजा तय करते समय उनकी अनुमानित मासिक आय 30,000 रुपये मानी जाए. कोर्ट ने महिलाओं को केवल होममेकर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता बताया.

सुप्रीम कोर्ट ने अधिकार क्षेत्र को लेकर दिए गए अपने फैसले में कहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट सीमा सुरक्षा बल (CAPF) के कर्मियों की सेवा समाप्ति के मामले में सुनवाई कर सकता है.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर कर दोबारा परीक्षा कराने की स्थिति में एनटीए (NTA) के बजाय सीबीएसई (CBSE) से जिम्मेदारी सौंपने और प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की मांग की गई है.