Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दुरुपयोग पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि AI से बने फर्जी फैसलों पर निर्भर रहना गंभीर दुराचार है. पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के 36 विश्वविद्यालयों में उपकुलपतियों की नियुक्ति से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अब केवल तीन विश्वविद्यालयों में नियुक्ति शेष है, जबकि बाकी में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें एस एन सुब्बा रेड्डी का 2023 में बागेपल्ली से जीता गया चुनाव रद्द कर दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि न्यायिक अधिकारी ही दावों पर फैसला लेंगे और चुनाव आयोग की ट्रेनिंग अनिवार्य है. मामले की अगली सुनवाई मार्च के पहले सप्ताह में होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में तिहाड़ जेल में बंद दोषी विकास यादव को फरलो देने की अनुमति दी है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि विकास यादव 7 मार्च को जेल में सरेंडर करेंगे. इस मामले में पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी फरलो याचिका खारिज की थी.

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत ने हाल ही में कोर्ट की रजिस्ट्री में सामने आए कुछ मामलों पर गहरी चिंता जताई है.

चुनावी खर्च पर नियंत्रण की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह में जवाब मांगा है.

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़े सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने पूछा कि क्या एक सामान्य केंद्रीय कानून संगठित अपराध पर राज्य के विशेष कानूनों को अप्रभावी कर सकता है. इस मामले में सोलंकी गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रही ट्रायल पर रोक चाहते हैं.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. ईडी द्वारा समन की अवहेलना के मामले में चल रही कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.