Digital Arrest और Cyber Fraud पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अब ऐसे मामलों में सीबीआई को खुली छूट, होगी बड़ी कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट ठगी पर चिंता जताई, सीबीआई को बड़ी जांच की छूट दी. कोर्ट सभी एजेंसियों से मिलकर ठोस कदम उठाने को कह रहा है. अंतर-मंत्रालयी बैठक की रिपोर्ट मांगी, फर्जी आदेशों पर सख्ती होगी.
Anti-Conversion Law पर 28 जनवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, संविधान के उल्लंघन का आरोप लगा
Anti Conversion Law: सुप्रीम कोर्ट 28 जनवरी को धर्मांतरण विरोधी कानूनों की वैधता पर सुनवाई करेगा. याचिका में कानून को संविधान विरोधी बताया गया है, अस्पष्टता और मौलिक अधिकारों के हनन का आरोप है.
जस्टिस यशवंत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर लोकसभा स्पीकर की ओर से गठित कमेटी को चुनौती देने वाली याचिका पर लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
सर्वोच्च न्यायालय ने जिन सबूतों को देखकर सुनाया था राम मंदिर का फैसला, उन्हें अब अयोध्या के म्यूजियम में संग्रहित करेगा ट्रस्ट
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में राम मंदिर का दावा साबित करने वाले ऐतिहासिक सबूत और दस्तावेज वापस मांगेगा. ASI खुदाई के अवशेष भी नए बनने वाले म्यूजियम में रखे जाएंगे. ये प्रमाण 2019 फैसले का आधार बने थे.
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी को करेगा सुनवाई, केंद्र ने VC से पेशी का किया था विरोध
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी 2026 को सुनवाई करेगा. उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने हिरासत को अवैध बताते हुए गंभीर आरोप लगाया हैं और नागरिक अधिकारों के उल्लंघन की बात कही है.
सुप्रीम कोर्ट ने मशहूर अभिनेता आलोक नाथ और अभिनेता श्रेयस तलपड़े को मिली राहत को रखा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने मशहूर अभिनेता आलोक नाथ और अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गिरफ्तारी से मिली संरक्षण को बरकरार रखने का आदेश दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सागा ग्रुप घोटाला मामले में दर्ज एफआईआर पर दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दिया था.
सुप्रीम कोर्ट हाईवे हादसों पर सख्त, कोर्ट ने सड़क सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी करने के संकेत दिया है।
सुप्रीम कोर्ट राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसों से जुड़े स्वतः संज्ञान पर सुनवाई के दौरान कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दिशा निर्देश जारी करने का संकेत दिया है. मामला हाइवे पर सड़क सुरक्षा मानकों और अवैध गतिविधियों को लेकर दर्ज किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने ऑटिज्म के पीड़ितों की देखभाल सहित अन्य मांगों को लेकर दायर याचिका पर जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ऑटिज्म और अन्य बौद्धिक विकलांगता से पीड़ित व्यक्तियों की देखभाल, पुनर्वास और सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश मामला में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- ‘लोग भगवान को भी आराम नहीं करने देते’
वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश 2025 को चुनौती देने वाली याचिका पर बांके बिहारी मंदिर उच्चाधिकार समिति, और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
यात्रियों की परेशानी पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, केंद्र और इंडिगो को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार के बाद अब SC में सुनवाई
इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने से पैदा हुए संकट पर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 दिसंबर को सुनवाई कर सकता है. याचिका में हजारों यात्रियों की परेशानी, मुआवजे और वैकल्पिक यात्रा की मांग की गई है.





