सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी मुख्य न्यायाधीशों से UAPA के लंबित मामलों की समीक्षा करने का दिया निर्देश
यूएपीए के तहत दर्ज मामले और गिरफ्तारियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता व्यक्त की है. सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों से यूएपीए और उस जैसे अन्य कानूनों के लंबित मामलों की समीक्षा करने को कहा है.
कैंसर को देशव्यापी बीमारी घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सहित सभी राज्यों को भेजा नोटिस
कैंसर को देशव्यापी अधिसूचित बीमारी घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, देश के सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है.
देश की सभी इमारतों को भूकंप रोधी बनाने की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा- ‘तो क्या हम सबको चांद पर भेज दें?’
देश के सभी भवनों को भूकंप-रोधी बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि वह मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर दायर याचिका पर सुनवाई करने को तैयार नहीं है.
करुर भगदड़ मामले पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, कहा– मद्रास हाईकोर्ट की कार्यवाही में कुछ तो गड़बड़ है
करुर में हुई भगदड़ की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट की प्रक्रिया पर कड़ी टिप्पणी की है. अदालत ने कहा कि पूरे मामले में कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है, जिसे सामने लाना जरूरी है.
बांग्लादेश निर्वासित गर्भवती महिला को मानवीय आधार पर भारत लाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
बांग्लादेश निर्वासित की गई गर्भवती महिला और उसके बच्चे को मानवीय आधार पर भारत लाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई शुरू. सुनवाई करते हुए सीजेआई ने कई सारे सवाल किए. सीजेआई ने कहा कि क्या इसे किसी और दिन रखा जा सकता है?
सुप्रीम कोर्ट से प्रभाकर राव को झटका, कल तक सरेंडर करने का आदेश; जांच के लिए पुलिस हिरासत में पूछताछ की मिली अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना फोन टैपिंग मामले में पूर्व SIB प्रमुख टी. प्रभाकर राव को 12 दिसंबर को सरेंडर करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि पूछताछ कानून के अनुसार होगी.
SIR को लेकर लगातार दायर हो रहे याचिका पर CJI सूर्यकांत ने कहा- ‘यह मामला बेकाबू हो गया है, बहुत सारे मुकदमे हो गए है’
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में एसआईआर (Special Investigation Reports) से संबंधित लगातार दायर हो रही याचिकाओं पर चिंता जताई है.
टेरर फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की ओर से दायर जमानत याचिका पर एनआईए की मांग पर सुनवाई को टाल दिया है. कोर्ट 7 जनवरी को इस मामले में सुनवाई करेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने संजीव भट्ट को ड्रग्स मामले में राहत देने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 20 साल की सजा काट रहे पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट को राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दी सीमित राहत, 25 से 31 दिसंबर तक घर रहने की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को कुछ शर्तों के साथ 25 से 31 दिसंबर तक घर रहने की अनुमति दी है. कोर्ट ने गवाहों को धमकाने और प्रभावित करने के आरोपों की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराने का निर्देश भी दिया है.





