उन्नाव रेप पीड़िता ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की नई अर्जी, कोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस
उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करते हुए कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने की अनुमति मांगी है.
आई-पैक मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सहित अन्य को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले I-PAC मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य सरकार के बीच विवाद गहरा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की याचिकाओं पर पश्चिम बंगाल सरकार, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में जवाब मांगा है.
पिता द्वारा बेटे की इच्छामृत्यु की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट ने 12 वर्षों से कोमा जैसी स्थिति और 100% विकलांगता (क्वाड्रिप्लेजिया) से जूझ रहे 31 वर्षीय हरीश राणा की इच्छामृत्यु (Euthanasia) याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ के निर्माताओं को राहत देने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के निर्माताओं को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने निर्माताओं को मद्रास हाईकोर्ट जाने को कहा है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने यह आदेश दिया है.
‘150 गवाह और 3 की गवाही…’, सुप्रीम कोर्ट ने सुस्त ट्रायल का हवाला देते हुए आद्या तिवारी को दी जमानत
महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या मामले में कथित आरोपी आद्या प्रसाद तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने ट्रायल में देरी और सीमित गवाही का हवाला देते हुए शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है.
भारतीय माता-पिता, भाई-बहन… फिर भी बेटी ‘विदेशी’? आहेदा खातून मामले में सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार से मांगा जवाब
असम की 44 वर्षीय विधवा आएदा खातून को बांग्लादेश भेजे जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
हाई कोर्ट ने दी थी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया रोक; ट्रेन में बदसलूकी करने वाले न्यायिक अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें
ट्रेन में महिला यात्री की बर्थ के सामने पेशाब करने के गंभीर आरोपों में बर्खास्त किए गए जज की बहाली पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है.
संसद, सरकारी ऑफिस और अन्य सार्वजनिक स्थानों से वीर सावरकर की तस्वीरों को हटाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आईआरएस अधिकारी बी. बालमुरुगन की जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने संसद और अन्य सार्वजनिक स्थानों से वीर सावरकर की तस्वीरें हटाने और ऐसे व्यक्तियों को सम्मान देने से रोकने की मांग की थी.
अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; गैंगस्टर एक्ट मामले में मिली जमानत, कोर्ट ने रखी ये शर्तें
गैंगेस्टर एक्ट मामले में पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत देते हुए उत्तर प्रदेश से बाहर जाने और यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया हैं.
सिर्फ कुत्तों लिए ही क्यों है प्यार? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अब केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग और संगठन भी जवाबदेह होंगे. कोर्ट ने दोटूक कहा कि अगर किसी बच्चे या बुजुर्ग की मौत होती है, तो भारी मुआवजा वसूलने का आदेश दिया जाएगा.







