Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकारों की एसआईआर से जुड़ी याचिकाओं पर चुनाव आयोग से दो सप्ताह में जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और अन्य राज्यों के गैरकानूनी धर्म परिवर्तन कानूनों की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में 2023 में अकोला में हुए दंगों के मामले में गठित एसआईटी जांच के अपने आदेश पर रोक लगा दिया था. सीजेआई बी आर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने यह आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड मामले में दोषी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने रिम्पा हलदर हत्या मामले में कोली को बरी कर दिया हैं. कोर्ट ने दोषसिद्धि को रद्द करने का आदेश दिया हैं

सुप्रीम कोर्ट ने रेणुका स्वामी हत्या मामले के आरोपी पवित्र गौड़ा की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी. इससे पहले कोर्ट ने पवित्रा गौड़ा और अन्य आरोपी अभिनेताओं की जमानत रद्द कर उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था.

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में एआई और जेनएआई के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई गई है. सीजेआई बी आर गवई ने कहा कि डिजिटल टूल्स का दुरुपयोग न्यायपालिका और जजों के खिलाफ भी किया जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य बार काउंसिल के चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जजों की अध्यक्षता में स्वतंत्र चुनाव पैनल नियुक्त करने पर विचार करने का संकेत दिया है.

असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया हैं. उसे अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसे मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर चिंता जताई हैं. जस्टिस जे. के महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई से रिपोर्ट तलब किया हैं.

पश्चिम बंगाल एसआईआर के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 नवंबर को सुनवाई करेगा. यह याचिका पश्चिम बंगाल कांग्रेस समिति की ओर से दायर की गई है.