Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हाईवे पर चलते ट्रक के पीछे बाइक दौड़ाकर ऐसे चुराया सामान, VIDEO देखकर बोले लोग— भुगतेगा बेचारा ड्राइवर…

Bikers stolen goods from Truck Video viral: धूम फिल्म की तरह रियलटी में कुछ चोरों ने हैरतंगेज कारनामे को अंजाम दिया. चलते ट्रक के पीछे बाइक दौड़ाकर चुरा ले गए सामान —

theft-from-truck-viral-video

चलते ट्रक से चोरी.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चलते ट्रक से सामान लूटने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बाइक पर सवार दो-तीन लोग हाईवे पर दौड़ रहे ट्रक से जिस तरह तिरपाल काटकर सामान से भरी बोरियां चुराते हैं…और फिर सीधे बाइक पर बैठ जाते हैं, इन्हें देखकर एक दफा कोई भी हैरान रह जाएगा.

यह घटना आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों इसका वीडियो अलग-अलग एंगल से शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइक सवार चलते ट्रक का पीछा कर रहा है और उसके दो साथी ट्रक पर चढ़कर ट्रक की तिरपाल काटकर सामान से भरी गठरी नीचे फेंक रहे हैं.

कार में सवार लोगों ने रिकॉर्ड किया यह वीडियो

ट्रक से सामान गिराने के बाद ट्रक पर चढ़े दोनों लोग एक-एक कर ट्रक के पीछे से नीचे उतरते हैं और सीधे बाइक पर बैठ जाते हैं. वहीं, चलता ट्रक भी हाईवे पर एक साइड में हो जाता है. ट्रक के पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया.

theft from truck viral video

मध्य प्रदेश में अंजाम दी जाती हैं ऐसी वारदातें

इस वायरल हुए वीडियो के बारे में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी थाने के प्रभारी भीम सिंह पटेल ने कहा कि ट्रक कटिंग यानी चलते ट्रक से सामान चुराने की अधिकतर वारदातें मध्य प्रदेश के देवास और तराना के इलाके में होती हैं. हालांकि, इस घटना के बारे में स्पष्ट तौर पर ये पता नहीं चला कि यह किस जगह हुई.

truck-theft viral video

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाइक सवारों ने ट्रक ड्राइवर की मुसीबत बढ़ा दी, अब ट्रक ड्राइवर अपने ऑनर्स को क्या जवाब देगा. एक व्यक्ति ने लिखा— “बाइक पीछे लगा चलती ट्रक से सामानों की लूट… भुगतेगा बेचारा ट्रक ड्राइवर!”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital