Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPO से पहले फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने लिया बड़ा फैसला, इतने कर्मचारियों की हुई छंटनी

Layoffs: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान बनाया है. कंपनी जल्द ही अपने 7 फीसदी वर्कफोर्स की छंटनी करने वाली है.

Swiggy Layoffs: आईपीओ से पहले फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने बड़ा फैसला लिया है. कंपनी की ओर से लागत को कम करने के लिए 400 कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया गया है. यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स करीब 7 प्रतिशत है. मौजूदा समय में कंपनी में 6000 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं. ऐसे में एक साल के अंदर कंपनी दूसरी बार छंटनी कर सकती है. कंपनी छंटनी के जरिए अपने खर्च को कम करने की कोशिश कर रही है.

किन विभागों से हुई छंटनी?

मनीकंट्रोल के मुताबिक, इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर टेक, कॉल सेंटर और कंपनी की कॉरपोरेट टीम पर पड़ेगा. इससे पहले जनवरी 2023 में भी लागत को करने के लिए कंपनी ने 380 लोगों को नौकरी से निकाला था. मामले पर कंपनी ने फिलहाल किसी तरह का अधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका असर कुल 7 फीसदी वर्कफोर्स पर पडे़गा.

कंपनी घाटा कम करने के लिए उठा रही कदम

स्विगी की ओर से घाटे को कम करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले बताया गया था कि कंपनी की ओर से मौजूदा प्लेटफॉर्म फीस को 5 से 10 रुपये प्रति ऑर्डर करने की योजना है, जिसे कंपनी की ओर से टेस्ट किया जा रहा है. इसके जरिए कंपनी अपने नुकसान को कम करना चाहती है.

हालांकि, कंपनी ने फिलहाल ये फीस बढ़ाने के साफ इनकार किया था. अप्रैल 2023 में कंपनी ने 2 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस प्रति ऑर्डर ग्राहकों से लेना शुरू किया था बाद में इसे कंपनी ने बढ़ाकर 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital