Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India Canada Tension: कनाडाई सांसद ने खोली ट्रूडो की पोल, निज्जर की मौत पर कहा- सरकार छिपा रही आतंकी का सच

कनाडियन सरकार से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि चरमपंथी निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप इंसानी व खुफिया जानकारी के अलावा ओटावा के ‘फाइव आइज’ खुफिया नेटवर्क के एक सहयोगी देश से मिली गोपनीय सूचनाओं पर आधारित हैं.

justin trudeau

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो

India Vs Canada Row: खालिस्तान समर्थकों के सुर में सुर मिला रहे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है. ट्रूडो सरकार ने भारत के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक कदम भी उठाए हैं..इससे भारत और कनाडा के बीच तल्खी आ गई है. इस बीच कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के प्रमुख डेविड एबी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पोल खोल डाली है. डेविड एबी ने कहा कि मुझे पक्का यकीन है कि ट्रूडो सरकार खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रही है.

बता दें निज्जर भारत में प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का सरगना था. ​भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था. बीते जून महीने में निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसे लेकर कनाडा की ट्रूडो सरकार का कहना है कि वो हत्या भारत ने करवाई थी.

हालांकि, कनाडाई सरकार के उलट ब्रिटिश कोलंबिया के प्रमुख डेविड एबी ने कहा कि निज्जर की हत्या के बारे में उन्हें जो कुछ भी पता था वह सार्वजनिक दायरे में था. एबी ने कहा यह जानकारी कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) निदेशक के साथ एक ब्रीफिंग के बावजूद आई है. एबी ने कहा- “मैं समझता हूं कि CSIS को नियंत्रित करने वाले अधिनियम में सुधार की जरूरत है ताकि वे इस जानकारी को साझा करने में सक्षम हो सकें.”

यह भी पढ़ें: अर्धचंद्राकार छत, त्रिशूल वाला फ्लड लाइट…ऐसा होगा वाराणसी का क्रिकेट स्टेडियम

वहीं, डेविड एबी से पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि हमारे देश ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के बारे में ‘विश्वसनीय आरोपों’ के सबूत भारत के साथ कई सप्ताह पहले साझा किए थे और हम चाहते हैं कि अब भारत इस गंभीर मसले पर तथ्यों की तह तक जाने के लिए पुरजोर कोशिश करे.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital