Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Abdul Rehman Makki: UNSC ने हाफिज सईद के रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की को किया वैश्विक आतंकी घोषित, चीन ने लगाया था अड़ंगा

UNSC: आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को भारत और अमेरिका ने अपने देश के कानूनों के तहत पहले ही आतंकवादियों की लिस्ट में डाल रखा था.

Abdul Rehman Makki

अब्दुल रहमान मक्की ग्लोबल आतंकी घोषित (फोटो ट्विटर)

Abdul Rehman Makki: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सोमवार को पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषत कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद घोषित किया गया है. भारत ने पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के नेता को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग की थी. लेकिन उस समय चीन ने अडंगा लगा दिया था. यूएन ने मक्की को आंतकवादी घोषित पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है.

यूएन ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि,”यूएन की समितियों ने 16 जनवरी 2023 को अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित किया है. इसके बाद दुनियाभर में मक्की की संपत्ति को सील किया जा सकेगा. इसके अलावा मक्की की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगेगा”. UNSC के प्रस्ताव के मुताबिक, मक्की अब धन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, वह हथियार खरीद नहीं कर सकता और अधिकार क्षेत्र से बाहर यात्रा भी नहीं कर सकता. भारत और अमेरिका ने मक्की को अपने कानूनों के तहत पहले ही आतंकवादियों की लिस्ट में डाल रखा है.

ये भी पढ़ें-    भारत से तीन युद्ध लड़े, हर बार मिली कंगाली और गरीबी- बोले शाहबाज शरीफ, पीएम मोदी से की अपील- चलिए बैठकर बात करें

भारत में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है मक्की

आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को भारत और अमेरिका ने अपने देश के कानूनों के तहत पहले ही आतंकवादियों की लिस्ट में डाल रखा था. मक्की जम्मू-कश्मीर समेत पूरे भारत में अपनी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है. जिसमें आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए धन जुटाना, युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती करना, युवाओं को हिंसा के लिए कट्टरपंथी बनना और जम्मू-कश्मीर में हमलों की योजना बनाना शामिल है. मक्की कई बार भारत में आतंकी हमले साजिश रच चुका है. मक्की लश्कर ए तैयबा चीफ और मुंबई हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद का साला है. लश्कर के कई ऑपरेशन्स में मक्की का हाथ रहा है.

मक्की ने जहर उगलने वाले दिए हैं भाषण

मक्की पहले भी कई बार भारत विरोधी भाषण दे चुका है. साल 2010 में मक्की भारत विरोधी बयान देने के मामले में सुर्खियों में रहा था. मक्की ने पुणे समेत भारत के तीन शहरों में आतंकी हमले करने की धमकी दे चुका है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital