Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंह देव को बनाया डिप्टी सीएम

कांग्रेस ने अपना एक बड़ा दांव चल दिया है और टीसी सिंह देव को डिप्टी सीएम का पदभार दे दिया गया है. 

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले ही राज्य में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. दरअसल कांग्रेस ने अपना एक बड़ा दांव चल दिया है और टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बना दिया है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने TS सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री घोषित करने का प्रस्ताव मंज़ूर कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि TS सिंह देव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक रह चुके हैं. आगे उन्होंने कहा कि टीसी सिंह देव के सत्ता में आने से राज्य को लाभ मिलेगा. छत्तीसगढ़ को लेकर यह फैसला पार्टी आलाकमान ने दिल्ली में लिया, जहां मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनके आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव भी मौजूद थे.

टीएस सिंह देव के उप मुख्यमंत्री बनने पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘है तैयार हम’ महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital