Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में हुआ भयंकर ब्‍लास्‍ट, 6 की मौत, दहशत में लोग, क्‍या यूक्रेन है इसकी वजह?

Blast In Russia: फरवरी 2022 से यूक्रेन के साथ लड़ाई लड़ रहे रूस में शुक्रवार, 7 जुलाई को भयंकर विस्फोट हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्‍य लोग घायल हो गए. आखिर क्‍यों हुआ ये विस्फोट?

रूस के मध्‍य भाग में यह विस्‍फोट हुआ. (Image Source- Ukrinform)

Russia Explosion today: दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में आज बड़ा भीषण विस्‍फोट हुआ है. यह विस्‍फोट रूस के समारा क्षेत्र में स्थित प्रोम्सिन्तेज फैक्‍ट्री में हुआ, जिसके कारण आस-पास की इमारतों को भी नुकसान हुआ. विस्‍फोट में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

रशियन न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, जिस फैक्‍ट्री में विस्‍फोट हुआ, वहां विस्फोटक बनाने का काम किया जाता था. घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने आपात सेवा के अधिकारियों के हवाले से बताया के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से कई की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. उधर, कारखाने की तरफ से विस्फोट के संबंध में एक बयान जारी किया गया है. बयान के अनुसार, घटना के वक्त कई कर्मचारी काम पर थे. उसी दौरान विस्फोट हुआ. अभी मरने वालों की पहचान उजागर नहीं की गई है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, बहुत-से लोग इस बात से खौफ में आ गए कि कहीं यह कोई बम ब्लास्ट तो नहीं है. क्‍योंकि, इस समय रूस और यूक्रेन जंग में उलझे हुए हैं. बीते कुछ दिनों में रूस के कारखानों में कई विस्फोट देखे गए हैं. अभी पिछले महीने ही रूस स्थित ताम्बोव बारूद कारखाने में भीषण ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी. हालांक‍ि उस समय, टैम्बोव के गवर्नर मैक्सिम येगोरोव ने कहा था कि वह ब्‍लास्‍ट मानवीय भूल के कारण हुआ था.

रूस-यूक्रेन जंग को डेढ़ साल से ज्‍यादा हो गया
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 500 दिन होने को हैं, लेकिन उनकी लड़ाई खत्‍म नहीं हो रही. पिछले साल फरवरी में शुरू हुई लड़ाई के बाद से मॉस्‍को हाई अलर्ट पर है. मगर, अब यूक्रेन मॉस्‍को तक ड्रोन हमले कर रहा है. पिछले दिनों रूस ने यूक्रेन के कई ड्रोन को मार गिराने का दावा किया. साथ ही यूक्रेन पर पुतिन की हत्‍या की साजिश के आरोप भी लगाए थे.

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध को हुए एक साल पूरे, तबाह हुई दोनों देशों की अर्थव्यवस्था, 3 लाख से ज्‍यादा ने गवांई जान तो 63 लाख लोग बेघर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital