Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठियों को सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में घेर लिया. मौके पर, सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया. अब वहां आतंकियों में भग्गी मची हुई है.

Jammu Kashmir Encounter In Kupwara
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. यहां कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में LoC के करीब पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. उन्हें देखकर सुरक्षाबलों ने पोजीशन ले ली और आतंकियों को सरेंडर करने को कहा. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं और भारतीय सुरक्षाबलों में किसी भी तरह की कैजुअलिटी की कोई ख़बर नहीं है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट पर, अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. शवों को बरामद करने के लिए इलाके में सर्च अभियान जारी है. अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में और अधिक आतंकियों की घुसपैठ की आशंका है. इसके अलावा शवों को बरामद करने के लिए भी पूरे इलाक़े की घेराबंदी की गई है. आमजन को इस इलाक़े में आने पर फ़िलहाल रोक लगी है.

जंगलों में पहाड़ की गुफाओं में छुपे आतंकी

सितंबर में ही 14 तारीख को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भी मुठभेड़ हुई थी. उस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो अधिकारी और एक जवान के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे. वो मुठभेड़ तब हुई जब अनंतनाग के जंगलों में पहाड़ की गुफाओं में आतंकी छुपे हुए थे जिन्हें ढेर करने के लिए सेना ने 5 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था. रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में जी20 की अपार सफलता के बाद पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं और वहां की सेना जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिलवा रही है.

यह भी पढ़िए: “गुलामों तुम्हारी ‘अम्मा’ कहां से आईं”, AIMIM नेता अकबरुद्दीन आवैसी ने काग्रेस पर साधा निशाना, सोनिया पर जुबानी हमला

बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने रची बड़ी साजिश

सैन्‍य सूत्रों के अनुसार, क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्शन से इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि घाटी में आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश पाकिस्तान आर्मी ने रची है. भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि आज कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के कुमकारी ह्यहामा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital