Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ITR फाइल करने के अलावा और किन कामों में यूज कर सकते हैं PAN Card, जानें

पैन कार्ड का इस्‍तेमाल सिर्फ बैंक अकाउंट खुलवाने या इनकम टैक्‍स फाइल करने तक ही सीमित नहीं है, इसके अलावा भी कई ऐसे काम हैं, जो पैन कार्ड न होने पर अटक सकते हैं.

pan card

पैन कार्ड हमारे जरूरी कागजातों में से एक है. ये डॉक्यूमेंट हमें इनकम टैक्स विभाग की ओर से जारी किया जाता है. पैन कार्ड का यूज हम कई जरूरी कामों में करते हैं. जैसे की बैंक में खाता खुलवाना हुआ या फिर आपको इनकम टैक्स फाइल करना हो तो ये सारे काम हम बिना पैन कार्ड के नहीं कर सकते हैं. इसके साथ ही पैन कार्ड का उपयोग हम कई ऐसे भी कामों में कर सकते है जहां हमारे पैसे पैन कार्ड ना होने पर फंस जाते हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि ITR फाइल करने के अलावा और किन कामों में हम पैन का उपयोग कर सकते हैं.

50 हजार से ज्यादा के लेन देन पर पैन कार्ड जरूरी

बता दें कि जीरो बैलेंस बैंक खाते को छोड़कर किसी भी प्रकार के बैंक खाते के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है. साथ ही बैंक खाते में 50 हजार रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर भी पैन कार्ड काफी जरूरी है.

महंगे आभूषण खरीदने पर

इसके साथ ही यदि आप लाखों की ज्वेलरी खरीदते हैं तो आपको अपने पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी.

कार या अन्य वाहन खरीदने पर

इसके साथ ही आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो भी आपके पास पैन कार्ड होना जरूरी है. जब आप 5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की कार या कोई अन्य वाहन खरीदते या बेचते हैं तो आपको कई तरह के दस्तावेज देने पड़ते हैं. इसमें पैन कार्ड भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- डॉलर, पाउंड और रुपये को पछाड़ अफगानी करेंसी ने किया कमाल, आखिर कैसे तालिबान राज में इतनी मजबूत हुई मुल्क की मुद्रा?

महंगी संपत्ति खरीदने और बेचने के लिए

अगर आप भारत में 5 लाख रुपये से ज्यादा की कोई संपत्ति खरीदने या बेचने जा रहे हैं तो आपको पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी. प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों में तैयार की जाने वाली सेल डीड में प्रॉपर्टी खरीदने वाले और बेचने वाले दोनों के पैन कार्ड की जानकारी जरूरी होती है.

शेयर बाज़ार में निवेश

अगर आप शेयर बाजार में 50 हजार रुपये से ज्यादा निवेश करते हैं तो भी आपसे पैन कार्ड मांगा जाएगा. शेयर बाजार में निवेश की प्रक्रिया डीमैट खाते के माध्यम से की जाती है और सेबी ने डीमैट खाता खोलने के लिए मूल पैन कार्ड पेश करना अनिवार्य कर दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital