Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kangana Ranaut ने पीएम मोदी की तुलना भगवान राम से की, ट्रोल होने पर दी सफाई

हमेशा विवादों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने चार राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो शेयर की है.

Kangana Ranaut

कंगना रनौत और पीएम मोदी.

बीजेपी ने तीन प्रमुख राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की. कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में सफलता मिली है. बीजेपी इस सफलता का जश्न मना रही है. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को धन्यवाद दिया. जैसे ही ये साफ हुआ कि बीजेपी तीन राज्यों में सरकार बनाएगी, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तुरंत ट्वीट कर दिया. उन्होंने पीएम मोदी की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा राम आए हैं. इस पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. क्या हिंदू देवताओं से तुलना करना उचित है? इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर जवाब दिया.

पीएम मोदी की तुलना भगवान राम से की

बॉलीवुड एक्ट्रेस का बीजेपी प्रेम जगजाहिर है. वह हमेशा अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती है. जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की तो वह ट्रोल होने लगीं. एक यूजर ने कहा, आप वास्तव में हिंदू देवता से क्या तुलना कर रहे हैं. क्या हिंदू धर्म इसकी इजाजत देता है? इस पर कंगना ने ट्वीट कर लिखा, ‘हां, इसकी इजाजत है. श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि मैं वही हूं जो मेरा सच्चा भक्त है. उनमें और मेरे बीच कोई अंतर नहीं है. हमारे बहुत प्यारे और शांत चित्त देवता हैं. न सिर काटना, न कोड़े मारना, तुम भी हमारे दल में आ जाओ.

ट्रोल होने पर दी सफाई

आगे कंगना ने कहा साथ ही मेरे उन लाइन्स का मतलब था कि मोदी जी राम जी को अयोध्या लाए थे, इसलिए जनता ने उन्हें(जीत) दिलाई है, लेकिन आपने जो समझा वह भी गलत नहीं है. उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि, जिसका अभिषेक समारोह जनवरी 2024 में पीएम मोदी के द्वारा होगा.

ये भी पढ़ें- Animal Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी छा गए Ranbir Kapoor, जानें एनिमल ने कितना किया कलेक्शन

आने वाली फिल्में

एक्ट्रेस कंगना रनौत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तेजस तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. अब इसके बाद पॉलिटिकल ड्रामा ‘इमरजेंसी’ जल्द होगी रिलीज. इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की केंद्रीय भूमिका निभाई है. फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और सतीश कौशिक हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital