Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पालक के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, आयरन की कमी को दूर कर हाजमे को रखती है दुरुस्त

Health Benefits Of Spinach: पालक संक्रमण का खतरा कम करने से लेकर शरीर में आयरन की कमी तक दूर करता है. आइए जानते हैं पालक का सेवन नियमित करने से सेहत को मिलते हैं कौन से गजब के फायदे.

पालक

पालक

Health Benefits Of Spinach: सर्दी शुरू होते ही सभी घरों में हरी पत्तेदार सब्जियों की मांग भी बढ़ जाती है. इन्हीं पत्तेदार सब्जियों में से एक का नाम है पालक. पालक का सागल खाने की बात हो तो ज्यादातर लोग मुंह बनाने लगते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि मामूली सा दिखने वाला पालक का ये साग एक नहीं बल्कि सेहत को कई सारे फायदे पहुंचाता है.

इतना ही नहीं पालक पसंद करने वाले लोग पालक पनीर, पालक पूरी, पालक का साग जैसी रेसिपी भी खाना पसंद करते हैं. अगर पालक में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो पालक में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, सोडियम जैसे तत्वों से भरपूर होता हैं. पालक शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में भी मदद करते है. आइए जानते हैं पालक का सेवन करने से हमें कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

पालक खाने के फायदे

खून की कमी को करें दूर

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के दौरान शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है. माना जाता है कि पालक खाने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है. पालक में भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन बी जैसे तत्वों से भरपूर होता हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर एनीमिया को खत्म करने में मदद करता है.

पाचन क्रिया होती है मजबूत

पालक का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. पालक में पाए जाने वाले तत्व शरीर से खराब फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं ये कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें:Animal Box Office Collection: रणबीर की ‘एनिमल’ ने रचा इतिहास! जानें 10 वें दिन का कलेक्शन

सूजन से राहत

पालक खाने से शरीर में होने वाली सूजन से राहत मिलती है। पालक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और माइग्रेन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं.

हार्मोन संतुलित रखें

पालक के प्रतिदिन सेवन से हमारे शरीर में हार्मोन का संतुलन बना रहता है. पालक का सेवन काफी फायदेमंद होता है यह हमारे शरीर में ऐंठन और पेट दर्द को भी नियंत्रित करने में मदद करता है इसके साथ ही ये पीसीओएस जैसे लक्षणों को कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital