Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update Today: दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में लुढ़केगा पारा, बारिश-बर्फबारी और कोहरे का भी अलर्ट, जानें मौसम का हाल

उत्तर से दक्षिण तक देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

आज के मौसम का हाल

आज के मौसम का हाल (फाइल फोटो)

देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है. पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, त्रिपुरा और यूपी के कई इलाकों में 15 और 16 दिसंबर को घना कोहरा पड़ने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि इन जगहों पर अगले 24 घंटे के दौरान भी न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक रहने की संभावना है.

दिल्ली में बढ़ने वाली हैं ठंड

बात करें हम दिल्ली-एनसीआर की तो यहां भी सर्दी बढ़ रही है. इसके साथ ही दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. आज शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Parliament Security: क्या ससंद सुरक्षा चूक मामले में मास्टरमाइंड ललित झा का है TMC से कनेक्शन? BJP ने फोटो शेयर कर लगाया आरोप

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी 

देश के पहाड़ी राज्यों जैसे की उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है. वहीं हिमाचल के कुल्लू, किन्नौर और लाहौल व स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वत श्रृंखलाओं में बीते 24 घंटों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बताया कि 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है. विभाग ने 19 दिसंबर तक क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.

देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के दक्षिणी राज्यों में मौसम विभाग ने 16, 17 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जरी किया है. इसके साथ ही 17 दिसंबर को केरल में भी बारिश बारिश की संभावना है. वहीं 16 और 17 दिसंबर को वर्षा गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest